प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।











