Thursday, October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home हेल्थ

बड़ी खबर:स्वास्थ्य सचिव का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते हुए पैदल मार्ग से पहुचेंगे केदारनाथ धाम।

April 22, 2023
in हेल्थ
0
बड़ी खबर:स्वास्थ्य सचिव का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते हुए पैदल मार्ग से पहुचेंगे केदारनाथ धाम।
Share on FacebookShare on Whatsapp

विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज आज हो गया है। प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस बार तीर्थयात्रियो को यात्रा मार्ग पर पहले से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे हैं।स्वास्थ्य सचिव डा. राजेश कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारियां की हैं। यात्रा के लिए गाइडलाइन यानी एसओपी जारी कर दी गयी है। इसमें यात्रियों को सुझाव दिया है कि वह यात्रा के दौरान अपने शरीर को पहाड़ के मौसम के अनुकूल बना लें। यदि कठिनाई आ रही है तो कुछ समय आराम करें और इसके बाद ही यात्रा करें। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सरकार यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करती है। लेकिन साथ ही यह अपील भी है कि 55 साल से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालु यदि किसी बीमारी मसलन शूगर, बीपी, हृदयरोग आदि से ग्रसित हैं तो उसका उल्लेख कर दें।इस कड़ी में स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ धाम तक की पैदल यात्रा कर जगह-जगह स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण कर रहे हैं।बीते रोज रुद्रप्रयाग पहुँचे स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार अब तक छौड़ी, चीरबासा, जंगलचट्टी व रामबाड़ा तक चिकित्सा इकाइयों का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को यात्रा से सम्बंधित जरूरी निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड समेत अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं को देखा व महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि 104 के माध्यम से ऐसे श्रद्धालुओं की निगरानी की जाएगी।

Related posts

कोरोना रिटर्न : ऋषिकेश के बाद अब देहरादून में भी मिला एक कोरोना पॉजिटिव

कोरोना रिटर्न : ऋषिकेश के बाद अब देहरादून में भी मिला एक कोरोना पॉजिटिव

May 25, 2025
बड़ी खबर : चैंपियन कुंवर प्रणव की जेल में बिगड़ी तबीयत, लगे दस्त और छराड़े 

बड़ी खबर : चैंपियन कुंवर प्रणव की जेल में बिगड़ी तबीयत, लगे दस्त और छराड़े 

February 16, 2025

स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर इस बार सरकार का विशेष फोकस है। यहां हर किलोमीटर पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई गयी है। चारों धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने केलिए 130 डाक्टरों की तैनाती की गयी है। इसमें डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, आक्सीजन सिलेंडर और दवाएं उपलब्ध होंगी। ऐसे डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गयी है जो कि हृदय संबंधी रोगों के उपचार और निदान में पारंगत हों। बार यहां प्वाइंट आफ केयर टेस्टिंग डिवाइस होगा। इस डिवाइस से 28 तरह के रोगों की टेस्टिंग हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि हम चारधाम यात्रा को पूरी तरह से सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए संकल्पित हैं। यात्रा मार्गों पर मौजूद अस्पतालों में डाक्टर, स्टाफ, आक्सीजन सिलेंडर और दवाओं की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा मार्ग पर स्वास्थ्य एटीएम भी लगाए गये हैं। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। इस बार किसी भी यात्री को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने हाल में बदरीनाथ धाम का भी दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

Tags: exclusive Hindi news from Uttarakhandlatest Uttrakhand newsupdated Uttarakhand news in HindiUttrakhand news
Previous Post

बड़ी खबर: डीएम का फरमान, युवा हैरान

Next Post

बड़ी खबर: फर्जी सूबेदार को किया गिरफतार

Next Post
बड़ी खबर: फर्जी सूबेदार को किया गिरफतार

बड़ी खबर: फर्जी सूबेदार को किया गिरफतार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सराहनीय : ऋषिकेश वार्ड 17 से हरिराम वर्मा ने मतदाताओं के बीच मनाई मकर संक्रांति, बांटा खिचड़ी प्रसाद

सराहनीय : ऋषिकेश वार्ड 17 से हरिराम वर्मा ने मतदाताओं के बीच मनाई मकर संक्रांति, बांटा खिचड़ी प्रसाद

2 years ago
भारी बारिश का कहर : जखोली का पर्यटक स्थल बधाणी ताल-मयाली मोटर मार्ग ठप, पुल बहने से विश्वनाथ बस भी बाधित 

भारी बारिश का कहर : जखोली का पर्यटक स्थल बधाणी ताल-मयाली मोटर मार्ग ठप, पुल बहने से विश्वनाथ बस भी बाधित 

1 year ago

बड़ी खबर : पूर्व भाजपा विधायक सहित 6 परिजनों पर केस दर्ज, पुत्रवधू ने कराया मामला दर्ज

3 years ago
बड़ी खबर : यहां कांग्रेस बैठक में कार्यकर्ता भिड़े आपस में, चले जमकर लात घूंसे

बड़ी खबर : यहां कांग्रेस बैठक में कार्यकर्ता भिड़े आपस में, चले जमकर लात घूंसे

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • अजब-गजब : जौनसार की ‘जोजोड़’ परंपरा, दुल्हन गई बारात लेकर, लहंगे में 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची ससुराल
  • एक्शन : अवैध कारोबार पर बंशीधर तिवारी का सर्जिकल स्ट्राइक, MDDA ने किए 5 प्रतिष्ठान सील
  • खींचतान : रावण के पुतले पर सियासत, त्रिवेंद्र के बयान पर घमासान, महेंद्र भट्ट ने दी सफाई

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

अजब-गजब : जौनसार की ‘जोजोड़’ परंपरा, दुल्हन गई बारात लेकर, लहंगे में 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची ससुराल

अजब-गजब : जौनसार की ‘जोजोड़’ परंपरा, दुल्हन गई बारात लेकर, लहंगे में 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची ससुराल

October 22, 2026
एक्शन : अवैध कारोबार पर बंशीधर तिवारी का सर्जिकल स्ट्राइक, MDDA ने किए 5 प्रतिष्ठान सील

एक्शन : अवैध कारोबार पर बंशीधर तिवारी का सर्जिकल स्ट्राइक, MDDA ने किए 5 प्रतिष्ठान सील

October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.