उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को अपने देवर के साथ अवैध संबंध के चलते चाय में जहर देकर मार डाला। जानकारी के अनुसार पत्नी ने यूट्यूब में देखकर यह आइडिया निकला पहले उसने चाय में जहर मिलाया और फिर अपने पति को वही चाय पीने को दी। फिर भी जब उसके पत्नी की पति की इसे मौत नहीं हुई तब अंत में उसने साफ़ी से गला घोटकर अपने पति की हत्या कर दी।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है।
आगरा जिले के मामला किरावली थाना क्षेत्र के नानपुर गांव का है। जहां के रहने वाला शिवदास का बेटा अशोक कुमार आगरा की जूता फैक्टरी में काम करता था, जिसकी आठ नवंबर की रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी। अशोक के भाई मुकेश कुमार ने थाने पर नामजद रिपोर्ट कराई थी। पुलिस ने शक के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला दबाकर कर हत्या और नशीली गोली खिलाने की पुष्टि हुई थी। इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके चचेरे देवर सोनू के साथ अवैध संबंध थे।अशोक को इसका पता चल गया था,तब सोनू ने यूट्यूब वीडियो आइडिया लेकर चाय में नशीली गोलियां मिलाई और उसके बाद उसने अशोक को नशे का इंजेक्शन भी लगाया था। अशोक के बेहोश होने के बाद सोनू ने साफी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सोनू के घर से जाने के बाद कंचन ने अशोक की तबीयत खराब होने की बात घरवालों से कही तो अशोक का बड़ा भाई मुकेश उसको लेकर हॉस्पिटल गया।
पुलिस ने आरोपी पत्नी कंचन, चचेरे भाई सोनू कुमार पुत्र कल्यान सिंह को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर जहर की सुई और डिब्बा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी देवर भाभी को न्यायालय में पेश किया है।










