सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पांच उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सिफारिशें की हैं। इस सूची में उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नाम भी शामिल है। कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को नैनीताल हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह निर्णय 18 दिसंबर 2025 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।

हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके पद छोड़ने के बाद न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता कार्यभार संभालेंगे। कॉलेजियम ने उत्तराखंड के साथ ही मेघालय, झारखंड, सिक्किम और पटना हाई कोर्ट के लिए भी नए मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है।








