Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का हल्ला बोल, जिला समाज कल्याण कार्यालय के बाहर प्रदर्शन 

May 6, 2024
in Uncategorized
0
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। आश्रम पद्धति विद्यालयों में अनुसूचित जाति के छात्रों को प्रवेश न दिए जाने के विरोध मे राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने जिला समाज कल्याण कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया साथ ही समस्या का समाधान शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Related posts

देखें वीडियो : मामूली विवाद के बाद कार से कुचलने की कोशिश

देखें वीडियो : मामूली विवाद के बाद कार से कुचलने की कोशिश

March 18, 2026
दुखद : फिर एक और वाहन दुर्घटना, तीन की मौत

दुखद : फिर एक और वाहन दुर्घटना, तीन की मौत

March 15, 2026

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने कहा कि चकराता जौनसार को क्षेत्र के आधार पर अनुसूचित जनजाति क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां पर सभी जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में सवर्ण जाति के बच्चों को तो प्रवेश दिया जा रहा है लेकिन अनुसूचित जाति के बच्चों को प्रवेश दिए जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो कि सरासर अमानवीय है। सरकार तत्काल प्रभाव से इस आदेश को निरस्त कर प्रदेश में भेदभाव की भावना को खत्म करने का कार्य करे।

प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग देहरादून ने महालेखाकार की ऑडिट आपत्ति रिपोर्ट का हवाला देकर आश्रम पद्धति विद्यालय में अनुसूचित जाति के बच्चों को प्रवेश दिये जाने से इंकार कर दिया है। जनजाति क्षेत्र में खुले आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जाति के बच्चों के प्रवेश पर प्रतिबंध को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि इससे अनुसूचित जाति के नौनिहाल शिक्षा के अधिकार से वंचित हो रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शैलबाला ममगांई ने कहा कि इसको लेकर अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अगर सरकार इस आदेश पर कार्रवाही नहीं करती तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी और अफसोस जताया कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र प्रवेश को दर-दर भटक रहे हैं। आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के शैक्षिक भविष्य को तराशने वाले आश्रम पद्धति विद्यालयों की स्थापना की गई थी। जौनसार बावर मे आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जाति के बच्चों के प्रवेश पर प्रतिबंध का शासनादेश जारी कर अफसरशाही उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित करती हैं ।
पार्टी ने उम्मीद जताई कि सरकार मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान कर बच्चों को उनके शिक्षा के अधिकार को बहाल करेगी। ऐसा न होने पर उन्होने आंदोलन की चेतावनी दी है।
कार्यक्रम में उपस्थित राजेंद्र पन्त,सुलोचना ईष्टवाल, प्रमोद डोभाल, सुरेंद्र चौहान, शैलबाला ममगांई, संजय तितौरिया, पदमा रौतेला, प्रवीन कुमार, सुरेश पाल, रजनी, रिंकी कुकरेती, राजेंद्र गुसाईं, दीपा राणा, रंजना नेगी, रजनी थपलियाल सहित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी
Previous Post

ऋषिकेश : दरोगा की बेटी को मारकर चीला नहर मे कूदा हत्यारोपी

Next Post

दुखद : आंधी तूफान के चलते पेड़ गिरने से बाइक सवार शिक्षक समेत दो की दर्दनाक मौत

Next Post

दुखद : आंधी तूफान के चलते पेड़ गिरने से बाइक सवार शिक्षक समेत दो की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अपराध : अखबार बांटने के बहाने ‘आई लव यू ‘ लिखकर भेजना हॉकर को पड़ा मंहगा, एक साल की सजा और दस हजार का जुर्माना

अपराध : अखबार बांटने के बहाने ‘आई लव यू ‘ लिखकर भेजना हॉकर को पड़ा मंहगा, एक साल की सजा और दस हजार का जुर्माना

5 months ago
बड़ी खबर : ईगास पर्व की छुट्टी, लंबे समय से होती थी मांग

बड़ी खबर : ईगास पर्व की छुट्टी, लंबे समय से होती थी मांग

1 year ago
बड़ी खबर : चौकी प्रभारी  और सिपाही को रिश्वत लेने के मामले में किया सस्पेंड

बड़ी खबर : चौकी प्रभारी और सिपाही को रिश्वत लेने के मामले में किया सस्पेंड

2 years ago
क्राइम : लाखों के जेवर चोरी करने के आरोप में महिला अधिवक्ता गिरफ्तार

क्राइम : लाखों के जेवर चोरी करने के आरोप में महिला अधिवक्ता गिरफ्तार

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.