ऋषिकेश। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को भाजपा ने नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें भाजपा द्वारा श्यामपुर मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
पंकज छात्र जीवन से ही एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे हैं। जिस कारण शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत किया था। जिसमें वह छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीते थे।
पूर्व में वह यमकेश्वर ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य का भी चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन इसमें वह चंद वोटो से रह गए।
पंकज ने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित हैं और वह पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने मंडल महामंत्री का पद दिए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
इस मौके पर ऋषिकेश के जाने माने एडवोकेट दीपक अंथवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।