देहरादून। खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का डांस पार्टी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसमें नया नाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का सामने आया है।
बता दें कि प्रणव चैंपियन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर आरोप लगाए थे। जिस पर गोदियाल ने कहा कि चैंपियन जिस डांस पार्टी की बात कह रहे हैं, उसमें तो भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी थे।
पूर्व विधायक चैंपियन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर आरोप लगाए थे। जिसमें गोदियाल पर 2002 में मुंबई में डांस क्लब में ले जाने व हरक सिंह रावत को लेकर जैनी प्रकरण का जिक्र किया।
अब गोदियाल ने पलटवार करते हुए कहा है कि 2002-03 में महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव के दौरान दोनों दलों के विधायकों ने बाहर दावत देने की बात कही। इस पर मैंने अपने घर के नजदीकी रेस्टोरेंट में पार्टी रखी।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने डांस पार्टी विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के बयान को सफेद झूठ तथा खुद की पोल खुलते ही धर्मराज युधिष्ठर का चोला ओढ़ने की कोशिश करार दिया है।










