जनपद रूद्रप्रयाग जिले का जखोली विकासखंड लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कांग्रेस के टिकट पर तत्कालीन दिग्गज भाजपा नेता को रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से हराया था। हरक सिंह की जीत और मातबर सिंह कंडारी की हार में जखोली विकासखंड के मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
लंबे समय से पार्टी को मजबूत करते आ रहे ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सकलानी ने बीते 5 दिसंबर को अपना इस्तीफा पार्टी के पदाधिकारियों को सौंपा था। इस्तीफा देने के पीछे उनका तर्क है कि वह वर्तमान मे निजीकरणों के कारण पार्टी को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं।
इसके बाद पार्टी ने उनका इस्तीफा पार्टी हाई कमान को भेज दिया था और जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी ने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पूर्व प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष महावीर पंवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुना गया है।
इस मौके पर पूर्व यूथ अध्यक्ष गिरीश नेगी, राजेंद्र सिंह कुंवर, चेतन भडारी, डॉक्टर गोपाल दत्त काला, सुरेश रौथाण , प्रेम सिंह नेगी, हरीश पुंडीर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।







