रिपोर्ट – हरीश चन्द्र ऊखीमठ
ऊखीमठ क्षेत्र उस समय गहरे शोक में डूब गया, जब 28 वर्षीय युवा व्यापारी सौरभ बिष्ट के असमय निधन की दुखद खबर सामने आई।
एक होनहार, मिलनसार युवा का यूँ अचानक इस दुनिया से विदा हो जाना एक अपूरणीय क्षति है।
बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए बेस हॉस्पिटल श्रीनगर ले जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली।
इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही ऊखीमठ सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई स्तब्ध है और इस असमय हुई क्षति को शब्दों में व्यक्त करना कठिन हो रहा है।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए व्यापार मंडल ऊखीमठ ने बाजार को पूर्णतः बंद रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ऊखीमठ बाजार और मंदिर मार्ग बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा,
व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, महामंत्री महेश बर्त्वाल, कोषाध्यक्ष मनवर नेगी, डॉ. अंजनेश पंवार, बब्बू बर्त्वाल, हरिमोहन भट्ट, जयप्रकाश पंवार, अरविंद बर्त्वाल, संतोष कुँवर, पंकज बर्त्वाल, नगर पंचायत सभासद प्रदीप धर्मवाण, वन पंचायत सरपंच पवन राणा , नागेंद शैव ,नागेंद राणा, दर्जाधारी राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धरवाण, राज्य आन्दोलनकारी श्याम सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व राज्य आन्दोलनकारी लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, जगदीश लाल, सोहन चुनियाल, सहित अनेक व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम विदाई दी।










