उत्तराखंड सुंदर है, लेकिन दूर से देखने में।
किसी कवि की यह कहावत सटीक साबित हो रही है।
दरअसल बीती रात को चमोली जनपद के थराली में बादल फटने से बहुत जनहानि होने का अंदेशा है।
हालांकि देर रात के चलते प्रशासन मौके पर नहीं पहुंच पाया।
सुबह होते ही तड़के एसडीआरएफ, एनडीआरफ और अन्य दल राहत बचाव कार्य में लगे हैं।
अभी तक यह आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है कि जनहानि कितनी हुई है। कई मवेशियों और नागरिकों के मलवे में दबे होने की सूचना है।
आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही उचित आकलन किया जाएगा।
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनाक्रम पर नजर बनाए रखे हैं।
पंचायत चुनाव में चल रहे घटनाक्रम से व्यस्तता निकालते हुए वह पीड़ित परिवारों की मदद में लगे हैं या नहीं यह देखना होगा।