चमोली। चमेठी में माँ चंडिका राजराजेश्वरी जो कि संपूर्ण पोखरी क्षेत्र के 84 ग्रामों की अधिष्ठात्री देवी है।ब्रह्मगुरु दीपक कुँवर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को मां चंडिका का प्राचीन फर्श 144 वर्षों के उपरांत अपने गर्भगृह से बाहर आया और देवी का समस्त हकूकधारियों की सर्वसम्मति से नया पश्वा माँ चंडिका का अवतारी हुआ। मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया गया कि भगवती की बनियाथ 2026 में होनी है। जिसके लिए पहले नवीन फर्श निर्माण प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा मां चंडिका भगवती के ब्रह्मगुरु होने के नाते मैं मां चंडिका तथा समस्त क्षेत्रवासियों एवं हकूकधारियों,विद्वान विप्रजनों , पुजारियों का हृदय के गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं कि आप सभी के सहयोग से भगवती चंडिका की भव्य बनियाथ अगले वर्ष होने जा रही है। समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा और कोषाध्यक्ष सहित मंदिर के पंत पुजारियों और समस्त हकूकधारी आचार्यों सहित समस्त पोखरी क्षेत्रवासियों ने फैसला लिया कि देवी का नया फर्श बनाया जाएगा और जिसके तहत सबकी सर्वसम्मति से फर्श निर्माण का दायित्व सौंप दिया गया है
प्रातःकाल नागनाथ पोखरी क्षेत्र की समस्त जनता के समक्ष देवी के फर्श को ब्रह्मगुरु ज्योतिषाचार्य कुंवर दीपक सिंह एवं पंत पुजारियों की उपस्थिति में देवी के फर्श को मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया गया और भगवती का विधिवत पूजन कर देवी का नया पश्वा अवतरित किया गया जिसमें देवी के आदेशानुसार देवी की बनियाथ अगले वर्ष 2026 में आयोजित की जाएगी।
मां चंडिका जो कि समस्त नागनाथ पोखरी क्षेत्र के 84 ग्रामों की अधिष्ठात्री देवी है और देवी के यात्रा भ्रमण हेतु समस्त नागनाथ पोखरी क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है
समस्त मंदिर समिति ने देवी के इस ऐतिहासिक कार्य को सिद्ध करने हेतु समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और इस देवकार्य में अपना योगदान देने को कहा है
इस अवसर पर अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, महिंदर पन्त, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, शरद बुटोला, सहित मंदिर समिति तमाम लोग उपस्थित थे।









