हाल ही में हुए एनकाउंटर को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले एसपी को मुख्यमंत्री धामी ने टाटा बाय दिया है।
मुख्यमंत्री की नाराजगी के चलते पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।
उत्तराखंड पुलिस महकमे में आज बड़ा फेरबदल हुआ है। विभाग में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं, बीते 15 दिन में शहर में हत्याओं की कई घटनाओं के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह को हटाया गया है। उन्हें एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून में तैनाती दी गई है। नवनीत भुल्लर को हरिद्वार भेजा गया है।
राजधानी दून में लगातार बढ़ते जघन्य अपराधों के बीच सरकार ने देहरादून के पुलिस कप्तान एसएसपी अजय सिंह का स्थानांतरण कर दिया है। उनकी जगह जिले की कमान हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र डोभाल को दी गई है।
हरिद्वार का एसएसपी नवनीत भुल्लर को बनाया गया है। अभी तक नवनीत एसएसपी एसटीएफ का कार्यभार देख रहे थे। वहीं, देहरादून से हटाए गए अजय सिंह को एसटीएफ के एसएसपी की अहम कमान भी दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने कुल 20 पुलिस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है।











