Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

शर्मनाक : दिन दहाड़े युवक की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या

January 20, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
शर्मनाक : दिन दहाड़े युवक की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या
Share on FacebookShare on Whatsapp

हल्द्वानी। शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना मंगलवार सुबह सामने आई, जब प्रेम सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग के पास दिनदहाड़े युवकों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले बेस अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी हुसैन वारिस उर्फ बंटी मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अपने काम से जा रहे थे। जैसे ही वह प्रेम सिनेमा के पास रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे और गेट बंद हुआ, तभी पहले से मौजूद मुन्ना अल्वी के भाई सारिक ने अपने साथी नदीम, मकसूद, अनस और 10–15 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर बंटी पर हमला बोल दिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने बंटी को घेरकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से बेरहमी से पीटा गया।
बंटी को बचाने के लिए साथ मौजूद दानिश और मेहरबान बीच-बचाव में आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब अन्य लोगों ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और खुलेआम मारपीट करते रहे। कुछ ही मिनटों में रेलवे क्रॉसिंग रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। हमले में घायल तीनों युवकों को आनन-फानन में सोबन सिंह बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ितों ने बताया कि मुन्ना अल्वी और उसका परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का है और अक्सर लाइसेंसी हथियार दिखाकर लोगों को डराता-धमकाता रहता है। घटना की पूरी फुटेज पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
Previous Post

बड़ी खबर : यहां सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन में 2 शव मिलने से सनसनी

Next Post

बड़ी खबर : शिक्षा विभाग में इन अधिकारियों के प्रमोशन

Next Post
बड़ी खबर : शिक्षा विभाग में इन अधिकारियों के प्रमोशन

बड़ी खबर : शिक्षा विभाग में इन अधिकारियों के प्रमोशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अंधेरगर्दी : वन विभाग के अफसर दरवाजे, खिड़की, पल्ले, अलमारी और टॉयलेट तक का पैसा कर गए हजम

अंधेरगर्दी : वन विभाग के अफसर दरवाजे, खिड़की, पल्ले, अलमारी और टॉयलेट तक का पैसा कर गए हजम

2 years ago
सियासत : कभी भी हो सकता है मंत्रिमंडल में फेर बदल, क्या खतरे में है मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की कुर्सी!

सियासत : कभी भी हो सकता है मंत्रिमंडल में फेर बदल, क्या खतरे में है मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की कुर्सी!

1 year ago
दुखद : शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

दुखद : शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

4 months ago
बड़ी खबर:अब गाड़ियों से आदि कैलाश तक जा सकेंगे श्रद्धालु

बड़ी खबर:अब गाड़ियों से आदि कैलाश तक जा सकेंगे श्रद्धालु

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.