एक शादी समारोह में घिनौना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कि हलवाई द्वारा तंदूर में रोटी बनाकर थूक कर सर्व की जा रही है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी हलवाई को गिरफ्तार कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शर्मनाक और घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। शादी समारोह में खाना बनाने वाले एक शख्स को रोटियां सेंकते समय उन पर थूकते हुए देखा गया जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हलवाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शर्मनाक और घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। शादी समारोह में खाना बनाने वाले एक शख्स को रोटियां सेंकते समय उन पर थूकते हुए देखा गया जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति शादी के समारोह में खाना पकाने वाले स्थान पर तंदूरी रोटियां बनाते समय जानबूझकर उन पर थूक रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान बुलंदशहर के पठान टोला इलाके के निवासी दानिश के रूप में की है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया जिसके बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी दानिश के खिलाफ 2 नवंबर को पहासू पुलिस स्टेशन में मामला (FIR) दर्ज किया गया था। पुलिस ने जल्द ही आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।








