हल्द्वानी। लम्बे समय से जनहित मुद्दों को लेकर बेबाक रहे कमल पंत को उत्तराखंड क्रांति दल ने नई जिम्मेदारी सौंपी है।
यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने उन्हें पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ का केन्द्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

कमल पंत वर्ष 1998 में नगर महामंत्री यूएसएफ, वर्ष 1999 में नगर अध्यक्ष हल्द्वानी यूएसएफ, सन 2000 में जिला महामंत्री और 2001 में जिला अध्यक्ष उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन सहित 2002 में जिला प्रवक्ता उत्तराखंड क्रांति दल सहित विभिन्न पदों पर रहे। वर्तमान मे वह चिन्हित राज्य आंदोलनकारी हैं और अब केंद्रीय उपाध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तराखंड क्रांति दल मे मनोनीत हुए हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर भुवन चंद्र जोशी, कमल जोशी, सुशील उनियाल, दीपक आर्य, मोहन कांडपाल, कैप्टन महेश तिवारी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।










