आईएएस अधिकारियों के अलावा सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। हालांकि, काफी दिनों से तबादला सूची जारी होने की खबर सामने आ रही थी।
ऐसे में अब राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी के अलावा अन्य जिम्मेदारियों पर भी बदलाव से जुड़ा आदेश जारी किया है।
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी हाल ही में बनाए गए थे, लेकिन कुछ ही समय पहले मे उन्हें इस पद से हटाया गया है।
खास बात ये है कि पिछले दिनों जिलाधिकारी के रूप में वो एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर काफी चर्चा में रहे।
आईएएस अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन सरकार कर रही मनमर्जी
रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी अपने मनमर्जियां को लेकर अक्सर सुर्खियों में हैं। ऐसे में जिला अधिकारी का ट्रांसफर होना कहीं ना कहीं राजनीतिक हस्तक्षेप लग रहा है।
आईएएस प्रतीक जैन से डीएम रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। प्रतीक जैन को प्रबंध निदेशक GMVN, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन परियोजना निदेशक नमामि गंगे बनाया गया है। प्रतीक जैन की जगह आईएएस विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए हैं।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि लंबे समय से राजनीति कर रहे रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से विधायक भरत सिंह चौधरी जिलाधिकारी की कार्रवाई से खुश नहीं थे, हालांकि जनता उनके कार्यों से कितने खुश है, यह जनता जाने!
जिलाधिकारी का ट्रांसफर होना विधायक को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है, दरअसल एक धार्मिक कार्यक्रम में डीएम पहुंचे थे। जो कि ‘उनको’ रास नहीं आया।
लेकिन जिला अधिकारी का ट्रांसफर करना या किसी ‘धार्मिक कार्य’ में शामिल होना, बदले की भावना दर्शाता है।
इस मामले को लेकर विधायक से संपर्क करने की कोशिश करी, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।













