Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

रूद्रप्रयाग : केदारनाथ के पास ग्लेशियर में नरकंकाल मिलने से सनसनी

August 27, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
रूद्रप्रयाग : केदारनाथ के पास ग्लेशियर में नरकंकाल मिलने से सनसनी
Share on FacebookShare on Whatsapp

केदारनाथ मे सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां केदारनाथ धाम के पीछे स्थित चौराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र में एक नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय युवकों द्वारा पत्थरों के बीच देखे गए इस कंकाल के पास एक बैग मिला, जिसमें एक मोबाइल फोन और पहचान पत्र (आईडी) मौजूद थे। बरामद आईडी के आधार पर मृतक की पहचान तेलंगाना राज्य के एक युवक नोमुला रोश्वन्थ (पुत्र श्री नोमुला गणेश) निवासी राजेश्वरोपेट गांव, इब्राहिमपट्टनम मंडल, जिला जगतियाल के रूप में हुई है।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026

बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में व्यवसाय कर रहे कुछ स्थानीय युवक अपने खाली समय में घूमने के लिए चौराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र की ओर गए थे, जहां उन्होंने पत्थरों के बीच मानव कंकाल देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही केदारनाथ पुलिस चौकी से पुलिस बल और यात्रा प्रबंधन फोर्स (वाईएमएफ) मौके पर पहुंची। कंकाल के पास मिले बैग में मोबाइल फोन और आईडी मिलने से युवक की पहचान सुनिश्चित हो सकी।

यात्रा निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि बरामद आईडी में दिए गए पते के आधार पर तेलंगाना पुलिस और मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया। तेलंगाना पुलिस और परिजनों द्वारा पुष्टि की गई कि नोमुला रोश्वन्थ की गुमशुदगी की रिपोर्ट 31 अगस्त 2024 को दर्ज की गई थी। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम बार संपर्क 30 अगस्त 2024 को हुआ था, जब उसने स्वयं को उत्तराखंड में बताया था, हालांकि वह घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था।

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर नियमानुसार रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। परिजनों और संबंधित राज्य की पुलिस के पहुंचने पर शव को सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Tags: बड़ी खबर
Previous Post

प्रवर्तन निदेशालय : भगोड़े गुप्ता बंधुओं पर ईडी का शिकंजा, तीनो भाइयों की बड़ी मुश्किले

Next Post

गुमशुदा की तलाश : बीते 18 अगस्त से लापता है यह उत्तराखंड की नाबालिक बिटिया, आपका एक छोटा सा शेयर कर सकता है बड़ी मदद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

पंचायत चुनाव : भारतीय जनता पार्टी ने इन जिलों में जारी की जिला पंचायत अध्यक्ष की सूची

पंचायत चुनाव : नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में आया चौंकाने वाला निर्णय

8 months ago
टिहरी : बढियारगड़ पट्टी की बिटिया बनी दिल्ली मे जज, क्षेत्र में खुशी की लहर

टिहरी : बढियारगड़ पट्टी की बिटिया बनी दिल्ली मे जज, क्षेत्र में खुशी की लहर

1 year ago
ब्रेकिंग : सीएम धामी की कैबिनेट बैठक समाप्त, उपनल कर्मियों के लिए बड़ी सौगात

ब्रेकिंग : सीएम धामी की कैबिनेट बैठक समाप्त, उपनल कर्मियों के लिए बड़ी सौगात

2 months ago
कोविड न्यूज :- बढ़ रहा कोरोना का खतरा, देहरादून में अब तक दो लोगों में कोरोना की पुष्टि

कोविड न्यूज :- बढ़ रहा कोरोना का खतरा, देहरादून में अब तक दो लोगों में कोरोना की पुष्टि

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.