जखोली। जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के चलते कई मकान खतरे की जद में हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत गोर्ती से सामने आया है। जहां बीती रात भारी बारिश के चलते विजयपाल सिंह, धर्मपाल सिंह रावत, भगवान सिंह रावत, उत्तम सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, जसपाल सिंह नेगी, शिवराज सिंह रावत, प्रवीण मंमगाई, अब्बल राणा, अवतार सिंह जागवाण, कांति प्रसाद मंमगाई सहित दर्जन भर मकान खतरे की जद में हैं। लगभग 100 से अधिक ग्रामीण और दर्जनों मवेशी मौत के मुहाने पर खड़े हैं।
लगभग दर्जन भर दुकान कभी भी जमींदोज हो सकती हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश प्रकाश शाह ने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवारों की सुरक्षा की मांग की है।