पहली बार पंचायत चुनाव में उतरी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी समर्थित प्रत्याशियों ने प्रदेश भर में बड़ी जीत हासिल की है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में तेजी से उभरती हुई नजर आ रही है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों ने स्थानीय पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं के अथक प्रयासों से यह सफलता संभव हुई है।
सितारगंज, उधम सिंह नगर की आशा देवी नाकुलिया ने जिला पंचायत सदस्य के पद पर विजय प्राप्त की। पूर्व ग्राम प्रधान, वमनपुरी, आशा देवी सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती हैं।
वहीं अजय कुमार को नेली क्षेत्र पंचायत से सदस्य चुने जाने पर पार्टी ने हर्ष व्यक्त किया। उनकी जीत को समर्पित कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।
युवा समाजसेवी अमित कुकरेती ने रामनगर डांडा प्रथम क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में 171 मतों की शानदार लीड के साथ जीत हासिल की। उनकी सौम्यता और समर्पण ने मतदाताओं का दिल जीता।
रुचि तैलवाल ने घुड़दौड़ी पाबो ग्राम सभा से ग्राम प्रधान के पद पर विजय प्राप्त की।
गौर तलब है कि टिहरी गढ़वाल के घनसाली से प्रख्यात कथा वाचक तथा समाजसेवी और घनसाली विधानसभा प्रभारी जितेंद्र थपलियाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी और समस्त कार्यकर्ताओं, मतदाताओं व शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। पार्टी ने भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि इन जीतों से राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत स्पष्ट होती है। यह क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है।