Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

ऋषिकेश : सब रजिस्ट्रार ऑफिस में डीएम का छापा, करोड़ों का स्टाम्प घोटाला उजागर

January 29, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
ऋषिकेश : सब रजिस्ट्रार ऑफिस में डीएम का छापा, करोड़ों का स्टाम्प घोटाला उजागर
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं गंभीर अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026

जिलाधिकारी ने पूछा कि आपके सम्पति मूल्य आंकलन 47-ए का कोई ज्ञान नही तो स्टाम्प शुल्क कैसे किया तय? किसने तुम्हे निबंधक के बदले अधिकार दिए? इस पर अपराधिक कार्यवाही की जाएगी।
सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई जिस पर कड़ा एक्शन तय है। सब रजिस्ट्रार के बगैर ही अवैधानिक रूप से लिपिक द्वारा विलेखों का निबंधन किया जाना पाया गया। औद्योगिक क्षेत्रों में आवासीय दरों पर भूखंड के छोटे टुकड़े कर कई रजिस्ट्रीय बरामद हुई जिससे करोड़ो की स्टाम्प चोरी भी संभावना है जिस पर विस्तृत आख्या शीघ्र मांगी गई। कई महीनों से लम्बित मूल अभिलेख आवेदकों को वापिस नहीं किया गया, मूल विलेख पत्र अलमारी में धूल खा रहे थे। वापिस करने की अधिकतम तीन दिन है सीमा, परंतु सैकड़ों मूल विलेख अमलमारी में धूल खाते मिले। लम्बित मूल अभिलेख; कूटरचित विलेख पर डीएम ने कम्प्यूटर जब्त करवया तहसील प्रशासन के सुपुर्द किया।

मूल अभिलेख लौटाने रजिस्ट्री की नकल देने को हजारो आमजन परेशान हो रहे थे। रजिस्ट्री नकल अनुमन्य 24 घंटे के सापेक्ष महीनों/वर्षों से लम्बित मिली। निरीक्षण दौरान कार्यालय में मिला घोस्ट कार्मिक, जिसका न कोई नियुक्ति पत्र न उपस्थिति पंजिका में नाम था इस जिपर जिलाधिकारी ने कार्मिकों का रिकार्ड तलब कर दिया है। वहीं उपस्थित फरियादियों ने अपनी आपबीती प्रशासन को सुनाई जिस पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी नेे निरीक्षण में पाया कि कार्यालय में 6 माह से अधिक अवधि के विलेख पत्र लंबित थे। औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित खसरा नंबर एवं सूची की जानकारी पूछे जाने पर उपस्थित कार्मिक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। विलेखों की प्रतिलिपि समय पर संबंधित क्रेताओं को उपलब्ध न कराए जाने तथा इस संबंध में मुख्यालय को सूचना प्रेषित किए जाने का कोई रिकॉर्ड भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका। बताया गया कि सब रजिस्ट्रार देहरादून मीटिंग में हैं, जबकि रजिस्ट्री केवल निबंधन लिपिक की उपस्थिति में की जा रही थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। जिलाधिकारी द्वारा पुराने विलेख पत्र जप्त किए गए तथा कार्मिक उपस्थिति रजिस्टर भी तलब किया गया।

कार्यालय में रजिस्ट्री की नकल उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त, रजिस्ट्री शुल्क लेने के लिए पृथक व्यवस्था नहीं पाई गई तथा समस्त भुगतान एक ही काउंटर पर लिए जा रहे थे, जो प्रक्रियात्मक त्रुटि को दर्शाता है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कार्यालय के प्रातः 9ः30 बजे खुलने के बावजूद पहली रजिस्ट्री प्रातः 11ः15 बजे की गई। इस विलंब के संबंध में पूछे जाने पर भी उपस्थित कार्मिक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। जिलाधिकारी ने सभी अनियमितताओं को अत्यंत गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने, रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कराने तथा दोषी कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा नियमों की अनदेखी कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Previous Post

शर्मनाक : चलती कार में युवती के साथ किया दुष्कर्म, सड़क पर घूमता रहा वाहन

Next Post

गजब : सरकार मेहरबान तो मंत्री पहलवान, अब ‘माननीयों’ को मिलेगा 90 हजार मासिक यात्रा भत्ता

Next Post
सरकार बहादुर : बल अब भालू, गुलदार, हाथी और बंदरों की नसबंदी करेगा वन विभाग, प्रस्ताव तैयार

गजब : सरकार मेहरबान तो मंत्री पहलवान, अब 'माननीयों' को मिलेगा 90 हजार मासिक यात्रा भत्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

राज्य स्थापना दिवस पार्ट 3 : दून में ढकोसला करती सरकार, अधमरा हुआ पत्रकार

राज्य स्थापना दिवस पार्ट 3 : दून में ढकोसला करती सरकार, अधमरा हुआ पत्रकार

5 months ago
साइबर क्राइम : चोरी की सनसनीखेज वारदात, सीसीटीवी में हुए कैद

साइबर क्राइम : चोरी की सनसनीखेज वारदात, सीसीटीवी में हुए कैद

7 months ago
गुड न्यूज : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पंजीकरण की बड़ी तिथि, इस तारीख तक करें आवेदन

गुड न्यूज : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पंजीकरण की बड़ी तिथि, इस तारीख तक करें आवेदन

10 months ago
टौंस नदी हादसा : अब तक 8 शव बरामद, सीएम योगी ने दिया मुआवजा

टौंस नदी हादसा : अब तक 8 शव बरामद, सीएम योगी ने दिया मुआवजा

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.