Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : पतंजलि देसी घी के बाद अब लाल मिर्च पाउडर का सैंपल भी फेल, बाजार से उत्पाद हटाने के आदेश

December 18, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : पतंजलि देसी घी के बाद अब लाल मिर्च पाउडर का सैंपल भी फेल, बाजार से उत्पाद हटाने के आदेश
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित पतंजलि फूड्स की निर्माण इकाई में तैयार किए गए लाल मिर्च पाउडर का एक सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा। परीक्षण के दौरान इसमें कीटनाशक अवशेषों का स्तर तय अधिकतम सीमा से अधिक पाया गया, जिसके बाद इसे असुरक्षित घोषित किया गया। यह जानकारी केंद्र सरकार ने लोकसभा में दी।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने लिखित उत्तर में कहा कि वर्ष 2024–25 के दौरान मसालों पर चलाए गए विशेष सैंपलिंग अभियान में यह गड़बड़ी सामने आई। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्राधिकरण ने तत्काल रिकॉल आदेश जारी किया, जिसके बाद कंपनी ने प्रभावित बैच को बाजार से वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की।

बाजार से उत्पाद हटाने की कार्रवाई

मंत्री ने स्पष्ट किया कि परीक्षण परिणाम आने के बाद संबंधित खाद्य व्यवसाय संचालक (FBO) को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत असुरक्षित उत्पादों को बाजार में बनाए रखना दंडनीय अपराध है। हालांकि, मंत्री ने यह भी साफ किया कि अमूल ब्रांड के किसी भी खाद्य उत्पाद का कोई सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों के विरुद्ध नहीं पाया गया है।

एफएसएसएआई की निगरानी में देशभर में सख्त जांच

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के सवाल पर मंत्री ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की है।

उन्होंने कहा कि एफएसएसएआई और राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग मिलकर पूरे वर्ष निरीक्षण, सैंपलिंग और प्रवर्तन अभियान चलाते हैं। इनमें नेशनल एनुअल सर्विलांस प्लान (NASP) जैसे विशेष कार्यक्रम भी शामिल हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोषी कंपनियों पर जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाती है।

पहले भी गुणवत्ता पर उठ चुके हैं सवाल

यह पहला मामला नहीं है जब पतंजलि के उत्पादों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए हों। इसी महीने की शुरुआत में पतंजलि निर्मित घी का सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुआ था, जिस पर उत्तराखंड की एक अदालत ने कंपनी, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर पर कुल 1.40 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया था।

इससे पहले जनवरी 2024 में एफएसएसएआई ने पतंजलि के लाल मिर्च पाउडर के एक बैच को वापस मंगाने के निर्देश दिए थे।

मई 2024 में सोन पापड़ी के गुणवत्ता परीक्षण में फेल होने पर पतंजलि आयुर्वेद के एक अधिकारी सहित तीन लोगों को छह महीने की सजा सुनाई गई थी

कई आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण लाइसेंस भी नियम उल्लंघन के चलते निलंबित किए जा चुके हैं।

मसाला उद्योग पर बढ़ी सरकारी सख्ती

गौरतलब है कि पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मसालों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। हांगकांग और सिंगापुर में कुछ भारतीय मसालों की बिक्री निलंबित होने के बाद सरकार ने देशभर में खाद्य उत्पादों की जांच तेज कर दी है।

सरकार का कहना है कि खाद्य सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उत्तराखंड स्थित पतंजलि फूड्स की निर्माण इकाई में निर्मित लाल मिर्च पाउडर का एक नमूना असुरक्षित घोषित किया गया, यह जानकारी केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में दी।

Previous Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां घोषित, शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर बड़ा विवाद

Next Post

देखें वीडियो : सांड को पत्थर मारना बुजुर्ग को पड़ा महंगा,

Next Post
देखें वीडियो : सांड को पत्थर मारना बुजुर्ग को पड़ा महंगा,

देखें वीडियो : सांड को पत्थर मारना बुजुर्ग को पड़ा महंगा,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग न्यूज़:हाईकोर्ट की सलाह, हिन्दू युवती को पिरान कलियर में नमाज पढ़ने को दें सुरक्षा

ब्रेकिंग न्यूज़:हाईकोर्ट की सलाह, हिन्दू युवती को पिरान कलियर में नमाज पढ़ने को दें सुरक्षा

3 years ago
बड़ी खबर : उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग, उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का होगा गठन

बड़ी खबर : उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग, उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का होगा गठन

2 months ago
लव जिहाद : पानीपत से हरिद्वार तक युवती को भगा लाया समुदाय विशेष का युवक, युवती 3 लाख 78 हजार रुपए भी चुरा ले गई घर से

लव जिहाद : पानीपत से हरिद्वार तक युवती को भगा लाया समुदाय विशेष का युवक, युवती 3 लाख 78 हजार रुपए भी चुरा ले गई घर से

10 months ago
बड़ी खबर : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया कार्यक्रम आयोजित………

बड़ी खबर : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया कार्यक्रम आयोजित………

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.