पंचायत चुनाव भारतीय जनता पार्टी की नाक का सवाल बन चुका है।
पार्टी ने चार जिलों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। रुद्रप्रयाग से पूनम कठैत तो टिहरी से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण पर भाजपा ने दांव खेला है।
वही चंपावत सामान्य सीट होने के चलते आनंद सिंह अधिकारी को मोहरा बनाया गया है।
उधम सिंह नगर ओबीसी सीट होने के चलते अजय मौर्य पर दांव खेला गया है।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मे चुने गए सदस्य गायब दिख रहें हैं। लाखों रुपए की बोली मे बिक चुके यह ‘माननीय’ अपने क्षेत्र से नदारद हैं। अब सम्मानित सदस्य फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं।