Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

अतिक्रमण पर सख्ती : लालकुआं की 135 दुकानों पर लाल लगे निशान, 31 जनवरी के बाद होगा ध्वस्तीकरण

January 22, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
अतिक्रमण पर सख्ती : लालकुआं की 135 दुकानों पर लाल लगे निशान, 31 जनवरी के बाद होगा ध्वस्तीकरण
Share on FacebookShare on Whatsapp

नैनीताल के लालकुआं तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के वन कर्मियों ने गुरुवार को लालकुआं के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हाईवे के दोनों ओर स्थित अवैध प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। दिनभर चले इस अभियान में वन विभाग की टीम ने कुल 135 दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लाल निशान अंकित किए।
वन कर्मियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 31 जनवरी तक अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया, तो वन विभाग जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से बलपूर्वक अवैध निर्माणों को ध्वस्त करेगा।
अभियान के दौरान जैसे-जैसे दुकानों पर लाल निशान लगाए गए, वैसे-वैसे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मोटर मिस्त्रियों समेत अन्य व्यवसायियों में भय और चिंता का माहौल देखने को मिला। कई दुकानदार आपस में चर्चा करते हुए समाधान तलाशते नजर आए।
टांडा रेंज के डिप्टी रेंजर विशन राम आर्य ने बताया कि हाईवे किनारे लंबे समय से अवैध तरीके से बने प्रतिष्ठानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है और निर्धारित समयावधि के बाद प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आने वाले दिनों में अतिक्रमण हटाने को लेकर हलचल तेज होने की संभावना है।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
Previous Post

दहशत : अब यहां भालू के हमले में 64 वर्षीय महिला गंभीर घायल

Next Post

दुखद : सेना का बुलेटप्रूफ वाहन गिरा 200 फीट गहरी खाई में, 10 जवान शहीद, 7 घायल

Next Post
दुखद : सेना का बुलेटप्रूफ वाहन गिरा 200 फीट गहरी खाई में, 10 जवान शहीद, 7 घायल

दुखद : सेना का बुलेटप्रूफ वाहन गिरा 200 फीट गहरी खाई में, 10 जवान शहीद, 7 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : 11 वर्षीय बच्चे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर : 11 वर्षीय बच्चे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

8 months ago

गजब : बेरोजगारों का उत्पीड़न, 23 अंक में 5 अंक काट दिए

9 months ago
केदारनाथ : वायरस के चलते घोड़े -खच्चरों से यात्रा पर रोक

केदारनाथ : वायरस के चलते घोड़े -खच्चरों से यात्रा पर रोक

11 months ago
धराली आपदा : बेटी की जिद बनी वरदान, घर, होटल मलबे में ढेर लेकिन बच गई जान

धराली आपदा : बेटी की जिद बनी वरदान, घर, होटल मलबे में ढेर लेकिन बच गई जान

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.