Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

दुखद : यहां संदिग्ध परिस्थितियों में हास्टल से मिला एमबीबीएस की छात्रा का शव

February 8, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
खुलासा : राज्य के 1377 रिटायर्ड कर्मचारी ले रहे वृद्ध व विधवा पेंशन
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के जौलीग्रांट क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा बीते कई घंटों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थी। इस पर सहपाठियों और हॉस्टल स्टाफ को अनहोनी की आशंका हुई। जब दरवाजा खोला गया तो छात्रा का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। इसके बाद तुरंत यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जौलीग्रांट चौकी को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली थी और हाल ही में मेडिकल की पढ़ाई के लिए देहरादून आई थी।

सीओ सदर विवेक कुटियाल ने बताया कि शुरुआती जांच और सहपाठियों से मिली जानकारी के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी छात्र के साथ हुए आपसी विवाद के चलते छात्रा मानसिक तनाव में थी। हालांकि, फिलहाल कमरे से कोई सुसाइड नोट या अन्य कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना देकर देहरादून बुला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके साथ ही छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से शोक व्यक्त किया गया है, वहीं परिसर में सुरक्षा और काउंसलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Previous Post

चिंताजनक : बजट के अभाव में ड्यूटी से हटाए गए 2900 पीआरडी जवान

Next Post

देहरादून : पत्रकार हेम भट्ट पर हुए हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Next Post
देहरादून : पत्रकार हेम भट्ट पर हुए हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

देहरादून : पत्रकार हेम भट्ट पर हुए हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: आफत की बारिश ने किया चक्का जाम, 449 सड़के बंद यात्रा प्रभावित

बड़ी खबर: आफत की बारिश ने किया चक्का जाम, 449 सड़के बंद यात्रा प्रभावित

3 years ago
वारदात : दो कुंतल की तिजोरी  महिंद्रा शोरूम से उठाकर चोर फरार

वारदात : दो कुंतल की तिजोरी महिंद्रा शोरूम से उठाकर चोर फरार

2 years ago
शर्मनाक:बीजेपी नेता की मानवता को शर्मसार करने वाली करतूत

शर्मनाक:बीजेपी नेता की मानवता को शर्मसार करने वाली करतूत

3 years ago
बड़ी खबर: फर्जी सूबेदार को किया गिरफतार

बड़ी खबर: फर्जी सूबेदार को किया गिरफतार

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.