शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गई। रात में आंख खुली तो पति ने बिस्तर से पत्नी को गायब पाया।इसके बाद खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पति ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी युवक की शादी फरीदाबाद निवासी एक युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि अहमदगढ़ थाना क्षेत्र निवासी बिचौलिया ने शादी कराने की एवज में पीड़ित से एक लाख बीस हजार रुपए भी लिए थे।
जहांगीराबाद स्थित एक मंदिर में विवाह संपन्न किया गया। शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन रात में सोने का मंगलसूत्र पायल कुंडल लौंग और अन्य गहने लेकर फरार हो गई। देर रात पति की आंख खुली तो पत्नी को बिस्तर से गायब पाया। इसके बाद उसने घर के परिजनों को जानकारी दी। मामले की जानकारी लगने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन लुटेरी दुल्हन का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पति ने तहरीर दी है, जिसके अनुसार गुमशुदगी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।








