हल्द्वानी। एक के बाद एक कई एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस और अपने प्रतिद्वंदी ब्लॉगर पर गंभीर आरोप लगाते हुए ब्लॉगर ज्योति अधिकारी शनिवार शाम जान देने के लिए शीतला माता मंदिर के जंगल में पहुंच गई। उसने 25 मिनट 21 सेकेंड का लाइव वीडियो बनाया।
पुलिस को भनक लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख वह एक पेड़ पर चढ़ गई और दुपट्टे से फांसी लगाने की कोशिश की तो वह पेड़ से गिर गई और उसके ठुड्डी में चोट आ गई। एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत ठीक बताई जा रही है।
सरकार के खिलाफ सड़क पर दरांती लहराने वाली ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है और अब तो उसका पति भी कानूनी शिकंजे में फंस चुका है। ज्योति पर एक और यानी 9वां मुकदमा दर्ज हो चुका है और इस मुकदमे में उसका पति भी नामजद है। पूरा मामला एक कथित शराब बिक्री से जुड़ा है, जिसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कथित वीडियो में ब्लॉगर का पति शराब की अवैध बिक्री करता नजर आ रहा है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में संपदा विहार, लालमणि निवाड़ फेज 1 हल्द्वानी निवासी नीरज भट्ट ने लिखा, संपदा विहार, लालमणि निवाड़ में वह किराने की दुकान चलाता है। कुछ समय से ज्योति अधिकारी के पति दुकान के सामने अवैध रूप से शराब बेचते थे। जब मैंने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दावा है कि यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर ज्योति और उसके पति के खिलाफ बीएनएस की इन धारा 115 (2), 351(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।









