Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : फिर बौखलाया पाकिस्तान, नहीं खेलेगा भारत के खिलाफ होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप

February 1, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : फिर बौखलाया पाकिस्तान, नहीं खेलेगा भारत के खिलाफ होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बीते रविवार शाम एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान की सरकार की तरफ से विश्व कप में हिस्सा लेने की बात कही गई है, लेकिन भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ विश्व कप मैच नहीं खेलने का फैसला लिया है।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक सरकार के हवाले से बयान सामने आया और कहा गया,”पाकिस्तान की इस्लामिक रिपब्लिक सरकार की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी गई है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए खेलने नहीं उतरेगी।”

 

बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान का फैसला
पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ नहीं खेलने के फैसले की जानकारी बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया है। बांग्लादेश को इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना पड़ा था। बांग्लादेश अड़ा था कि वह अपने मैच भारत में नहीं खेलेगा। आईसीसी ने इस अर्जी को नहीं माना और बोर्ड के बहुमत के साथ स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया और बांग्लादेश बाहर हुआ।

इससे पहले सोमवार 26 जनवरी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी थी। पाकिस्तान की तरफ से टूर्नामेंट बायकॉट करने की भी गीदड़भभकी दी गई थी। वहीं आईसीसी ने कहा था कि अगर पाकिस्तान ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाएंगे। अब देखना होगा कि भारत के खिलाफ मना करने के बाद आईसीसी क्या एक्शन लेता है।

 गिरेगा पाकिस्तान का रन रेट
प्लेइंग कंडीशंस के मुताबिक, पाकिस्तान के नेट रन रेट पर इस बॉयकॉट का असर पड़ेगा। लेकिन भारत के नेट रन रेट पर कोई असर नहीं होगा।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप लीग मुकाबले में हिस्सा नहीं लेने का औपचारिक निर्णय लिया है। पाकिस्तान सरकार ने सात फरवरी से शुरू होने वाले बाकी मैचों में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दी है‌
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने बहुप्रतीक्षित ग्रुप लीग मुकाबले के बहिष्कार के फैसले की रविवार को औपचारिक घोषणा कर दी लेकिन सरकार ने सात फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बाकी मैचों में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है। यह एक ऐसा कदम, जिसके दूरगामी असर पड़ने की संभावना है।

सरकार के एक आधिकारिक बयान के माध्यम से दिए गए इस फैसलो को बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़ा एक राजनीतिक विरोध माना जा रहा है। विश्व निकाय ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के भारत से श्रीलंका में मैच स्थानांतरित करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहले कहा था कि वह इस फैसले के बाद टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी की समीक्षा करेगा, क्योंकि वह बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखा रहा है।

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी बयान में कहा कि उसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ‘मैदान पर नहीं उतरेगी’।

सरकार ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, कि “पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।”


पाकिस्तान ग्रुप A में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और USA के साथ है, और अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रहा है। पाकिस्तान अपना पहला मैच 7 फरवरी को T20 वर्ल्ड कप के पहले दिन नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेंगे, और फिर 10 फरवरी को USA और 18 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेंगे। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करता है, तो उसे उस मैच के दो पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।

ICC की प्लेइंग कंडीशंस के मुताबिक, पाकिस्तान के नेट रन रेट पर इस बॉयकॉट का असर पड़ेगा। लेकिन भारत के नेट रन रेट पर कोई असर नहीं होगा। आईसीसी की खेल शर्तों के अनुसार, बहिष्कार की स्थिति में पाकिस्तान का नेट रन रेट भी प्रभावित होगा। क्लॉज 16.10.7 के तहत, बहिष्कार होने पर डिफॉल्ट करने वाली टीम की पारी के पूरे 20 ओवर उस मुकाबले में माने जाएंगे और इन्हें प्रतियोगिता के संबंधित चरण में टीम के औसत रन प्रति ओवर की गणना में शामिल किया जाएगा।

Previous Post

रहस्य : 9 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक ने इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद खुद को मारी गोली! संदेह के घेरे में आयकर विभाग

Next Post

मौसम अपडेट : इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी तो यहां आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

Next Post
मौसम अपडेट : इस जिलें में 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, यहां होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम अपडेट : इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी तो यहां आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : SGRR मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप

बड़ी खबर : SGRR मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप

5 days ago

ब्रेकिंग : भाजपा विधायक की आड़ में भाई की गुंडागर्दी, भाई और भांजे ने पीटा ग्राम प्रधान को

2 years ago

लोकसभा चुनाव : अब तक पकड़ी गई 16 करोड़ की शराब

2 years ago
बड़ी खबर : नेपाल का दुस्साहस, 100 रूपए के नए नोट पर भारत के तीन हिस्सों को बताया अपना

बड़ी खबर : नेपाल का दुस्साहस, 100 रूपए के नए नोट पर भारत के तीन हिस्सों को बताया अपना

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.