हल्द्वानी। उत्तराखंड में हो रही भारी बरसात के चलते जगह-जगह आपदा और भूस्खलन के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। आपदा के चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी है। भारी बारिश के बीच जगह-जगह से पहाड़ दरक रहे हैं, और बड़े-बड़े बोल्डर अचानक तेजी के साथ सड़क पर गिरने के चलते कई दुर्घटनाएं घटित हो रही है। सोमवार को दर्दनाक हादसा यहां हुआ है। जहां नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम तल्ली पोखरी चकसैदला में घास काटने गई महिला के ऊपर बोल्डर गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हुई है।
बताया जा रहा की पोखरी की ग्राम प्रधान चंपा देवी, पत्नी दिनेश चंद्र पोखरिया जो घास काटने पास के ही जंगल गई थी अचानक महिला के ऊपर से भारी भारी भरकम बोल्डर गिर गया जिस महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.परिजन और ग्रामीण महिला को तत्काल उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई। महिला सरपंच के मौत के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में गहरे दुख और शोक की लहर दौड़ गई। मृतक महिला प्रधान चंपा देवी एक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता और गांव की लोकप्रिय सरपंच थीं उनकी अकस्मत मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने ऐसी घटना को रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की आवश्यकता जताई है।