देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सेल करण महारा को कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष से हटकर चर्चित चेहरा गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।
कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करते हुए गणेश गोदियाल को जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि गणेश गोदियाल को तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अभियान समिति एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी तत्काल प्रभाव से निम्नानुसार अनुमोदित कर दिया है।
1. प्रीतम सिंह – अध्यक्ष, अभियान समिति
2. डॉ. हरक सिंह रावत – अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति
माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष करण महरा को कांग्रेस कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया है। पार्टी पीसीसी अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान की सराहना करती है।








