Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

अजब-गजब : यहां धार्मिक रीति रिवाज से कराई गई पीपल और वट पेड़ों की शादी

February 5, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
अजब-गजब : यहां धार्मिक रीति रिवाज से कराई गई पीपल और वट पेड़ों की शादी
Share on FacebookShare on Whatsapp

अल्मोड़ा। बैंड और ढोल की थाप पर नाचते गाते बराती, आतिशबाजी, हल्दी मेहंदी सहित रीति रिवाज के साथ धूमधाम के साथ शादी समारोह आयोजित किया गया। यह विवाह किसी सामान्य परिवार के दुल्हा-दुल्हन का नहीं बल्कि दो पेड़ों का था। यह अनोखी शादी जिले के लमगड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत सैनोली में हुई। दरअसल प्राथमिक स्कूल सैनोली की शिक्षिका कला बिष्ट ने वर्ष 2011 में लोक पर्व हरेला के दिन गांव में पीपल और वट के पौधे रोपित किए थे। 15वें साल में दोनों वृक्षों की शादी कराई गई। पीपल का पेड़ दूल्हा और वट का पेड़ दुल्हन बनी। बहादुर सिंह और उनकी पत्नी चंपा देवी ने कन्यादान किया। वर पक्ष की ओर से पान सिंह और शांति देवी बारात लेकर पहुंचे। पुरोहित देवी दत्त जोशी और गिरीश चंद्र जोशी ने मंत्रोच्चार के बीच वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। जयमाला होते ही लोगों ने वर और वधु बने पेड़ों पर पुष्प वर्षा की। बैंड और डीजे की धुन पर बारातियों और घरातियों ने जमकर ठुमके लगाए। बच्चे लेकर बूढ़े तक इस शादी में शामिल हुए। छोलिया नृत्य की धूम रही।

Related posts

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026

महिलाओं ने झोड़ा गायन किया। शादी में पूड़ी, चावल, रायता समेत विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी बनाए गए थे। विवाह से पूर्व मेहंदी, हल्दी की रस्म हुई। इसके बाद विवाह के लिए पीपल के पेड़ को दूल्हा और वट के पेड़ को दुल्हन की तरह सजाया गया था। समधी मिलन समारोह भी हुआ। जिस प्रकार से लड़के लड़कियों की शादी होती है, ठीक इसी तरह से विधि विधान के साथ पीपल और वट वृक्ष की शादी कराई गई।

पेड़ों की इस अनोखी शादी के लिए विधायक  मनोज तिवारी मेहरा सहित कई गांव के लोगों को आमंत्रण भेजकर बुलाया गया। यह अनोखी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous Post

खुलासा : राज्य के 1377 रिटायर्ड कर्मचारी ले रहे वृद्ध व विधवा पेंशन

Next Post

ब्रेकिंग : अब देहरादून में इन दरोगाओं के तबादले, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

Next Post
ब्रेकिंग : अब देहरादून में इन दरोगाओं के तबादले, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

ब्रेकिंग : अब देहरादून में इन दरोगाओं के तबादले, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अधूरी प्रेम कहानी : समधी से हुआ प्यार जमाने ने नहीं किया, स्वीकार दोनों ने दी जान

अधूरी प्रेम कहानी : समधी से हुआ प्यार जमाने ने नहीं किया, स्वीकार दोनों ने दी जान

2 years ago

गजब : राशन फ्री और भूख से तड़पकर महिला की मौत

2 years ago
रुड़की : पीएचडी की छात्रा का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर जिल्लुर रहमान बर्खास्त

रुड़की : पीएचडी की छात्रा का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर जिल्लुर रहमान बर्खास्त

11 months ago
मौसम अपडेट : भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा पर तीन दिनों की रोक

मौसम अपडेट : भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा पर तीन दिनों की रोक

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.