Tuesday, September 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

आसाराम का झांसा : जमानत पर आए अड्डे पर और कानून को दिखाया ठेंगा

February 28, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
आसाराम का झांसा : जमानत पर आए अड्डे पर और कानून को दिखाया ठेंगा
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

 

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

 

आसाराम इन दिनों किस तरह इलाज के नाम पर सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर रहते हुए सुप्रीम कोर्ट को ठेंगा दिखा रहा है। वह पिछले 10 दिनों से इंदौर में रहते हुए अपने समर्थकों से मिल भी रहा है और प्रवचन भी दे रहा है।

आसाराम यह सब अपने जिस आश्रम यानी अड्डे पर कर रहा है, वहां से अब एक नया कांड होने की खबर है। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को दोपहर में अड्डे पर आसाराम का ‘प्रवचन’ खत्म होने के बाद आसाराम के एक सेवक ने वहां मौजूद एक ‘भक्त’ महिला के साथ जोर-जबर्दस्ती करने की कोशिश कर रहा है।

पीड़ित महिला ने इस बात की शिकायत संबंधित पुलिस थाने पर जाकर की। लेकिन थानेदार के पास मध्य प्रदेश सरकार के एक ‘कट्टर सनातनी’ मंत्री, जो कि आसाराम का पुराना भक्त हैंं, का फोन आने के बाद पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया। आरोपी को भी छोड़ दिया गया और महिला को भी कुछ ‘समझा-बूझा’ कर रवाना कर दिया गया।

इस घटना की जानकारी इंदौर के सभी अखबारों के पास थी, लेकिन खबर सिर्फ एक-दो छोटे अखबारों में ही छपी।

बलात्कार जैसे वीभत्सतम अपराध के दो मामलों में उम्रकैद की सजा प्राप्त फर्जी संत आसाराम इन दिनों इलाज के नाम पर सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर है। सुप्रीम कोर्ट ने उसे 7 जनवरी को 31 मार्च तक के लिए इस शर्त पर अंतरिम जमानत दी है कि वह जमानत पर जेल से बाहर रहते हुए न तो अपने समर्थकों से मिल सकेगा और न ही प्रवचन दे सकेगा। लेकिन जमानत की इन शर्तों को यानी सुप्रीम कोर्ट को ठेंगा दिखाते हुए आसाराम अपने समर्थकों से भी मिल रहा है और प्रवचन भी दे रहा है।

इस समय पिछले छह दिनों से वह इंदौर स्थित अपने आश्रम यानी अड्डे पर है, जहां से उसे 1 सितंबर 2013 को राजस्थान की पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। इस समय इंदौर में रहते हुए आसाराम अपने अड्डे पर रोजाना बड़ी संख्या में अपने समर्थकों से मिल रहा है और प्रवचन भी दे रहा है। यह सब पुलिस प्रशासन की देखरेख में हो रहा है। जाहिर है कि मध्य प्रदेश के पुलिस प्रशासन के लिए भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कोई मतलब नहीं है।

 

इंदौर में आसाराम के भक्तों में कई नेता, कारोबारी, अखबार मालिक, पत्रकार, वकील, प्रोफेसर आदि भी रहे हैं। बहरहाल आसाराम का इंदौर आने का मकसद अपने समर्थकों से मिलना और प्रवचन करना ही नहीं है। दरअसल आसाराम ने अपने ‘अच्छे दिनों’ के दौरान अपना काफी सारा पैसा इंदौर में अपने कुछ भक्त कारोबारियों और नेताओं के पास निवेश कर रखा था, सो आसाराम का इंदौर आने का मूल मकसद उस पैसे की खैरखबर लेना या वसूली करना है। लेकिन उनका यह मकसद शायद अब पूरा नहीं होना है, क्योंकि जिन लोगों के पास पैसा निवेश किया गया है, वे आसाराम से भी ‘ऊंचे दर्जे’ के हैं।

खैर, भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां के संस्कार और संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की है। जिसका पैसा है, और जो उस पैसे से ऐश कर रहे हैं, वे सब एक ही परिवार के हैं। तो पारिवारिक मामले की ज्यादा चर्चा क्यों करना?

लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सरेआम धज्जियां उड़ना भले ही सुप्रीम कोर्ट के लिए चिंताजनक हो न हो, समाज के सभ्य तबके के लिए तो इस पर चिंतित होना लाजिमी है

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

गोलीबाज वन विभाग : गोली दे दी ग्रामीणों को, नहीं ढूंढ सका आदमखोर को

Next Post

ब्रेकिंग : चमोली में टूटा एवलांच और भीषण तबाही, 57 मजदूर दबे

Next Post
ब्रेकिंग : चमोली में टूटा एवलांच और भीषण तबाही, 57 मजदूर दबे

ब्रेकिंग : चमोली में टूटा एवलांच और भीषण तबाही, 57 मजदूर दबे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : जहर का करोबार, 70 जहरीले कोबरा सहित 16 रसल वाइपर बरामद

बड़ी खबर : जहर का करोबार, 70 जहरीले कोबरा सहित 16 रसल वाइपर बरामद

1 year ago
नई पहल: विवाह मंडप ने निकालने वाले कूड़े पर शुल्क लगाने की तैयारी

नई पहल: विवाह मंडप ने निकालने वाले कूड़े पर शुल्क लगाने की तैयारी

3 years ago
दुखद : तोता घाटी में भीषण सड़क हादसा, देहरादून के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

दुखद : तोता घाटी में भीषण सड़क हादसा, देहरादून के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

11 months ago
गजब : यहां स्कूल के चपरासी को सौंप दिया प्रधानाचार्य का चार्ज

गजब : यहां स्कूल के चपरासी को सौंप दिया प्रधानाचार्य का चार्ज

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश
  • कोटद्वार : UTET परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक
  • श्रीनगर : लोगों के लिए राहत की खबर, जानिए बाजार क्षेत्र में कब शुरू होगी जलापूर्ति

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

September 29, 2026
कोटद्वार : UTET परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक

कोटद्वार : UTET परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा गया, दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक

September 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.