Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

गजब : जेल मे बंद दुष्कर्म आरोपित बोरा अभी तक बना है दुग्ध संघ अध्यक्ष । मददगार भी बर्खास्त नही

October 12, 2024
in Uncategorized, एक्सक्लूसिव
0
गजब  : जेल मे बंद दुष्कर्म आरोपित बोरा अभी तक बना है दुग्ध संघ  अध्यक्ष । मददगार भी बर्खास्त नही
Share on FacebookShare on Whatsapp

लालकुआँ विधवा महिला से दुष्कर्म एवं उसकी नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में जेल काट रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है यहाँ रामनगर काग्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा सिंह नेगी ने मुकेश बोरा से नैतिकता के आधार पर नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
यहाँ पत्रकारों से बात करते हुए रामनगर काग्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा सिंह नेगी ने कहा कि दुष्कर्म एवं पोस्को के आरोप में जेल काट रहे मुकेश बोरा को नैतिकता के आधार पर नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा की पल पल मदद करने वाले दुग्ध संघ में तैनात अस्थायी कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी दुग्ध संघ प्रशासन उन्हें बचाने में लगा हुआ है जो निदांनीय है उन्होंने दुग्ध संघ प्रशासन से तत्काल दोषी कर्मचारियों को बर्खास्त करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा सिर्फ चुनावी जुमला बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है भाजपा नेता दुष्कर्म के आरोप में जेल काट रहे हैं और सरकार उन्हें बचाने में लगी है।
उन्होंने कहा कि चर्चा है कि जेल में बंद दुग्ध संघ मुकेश बोरा के इशारे पर शिकायत करने वाली महिला को दुग्ध संघ से हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित महिला के खिलाफ दुग्ध संघ प्रशासन ने किसी तरह की कार्यवाही की तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित महिला के साथ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुकेश बोरा से जेल में मिलने कई लोग जा रहे हैं जो दुग्ध संघ की हर एक जानकारी मुकेश बोरा को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश बोरा जेल में बंद होने के बावजूद दुग्ध संघ के कार्यों पर नजर बनाए हुए है।उसके इशारे पर ही उसके मददगार कर्मचारियों को अभी तक हटाया नही गया है।
उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ में एक के बाद एक बड़े घोटाले सामने आ रहें हैं इन घोटालों में शासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लालकुआँ दुग्धसंघ के तत्कालीन जीएम और वर्तमान में डेयरी विकास विभाग के सहायक निदेशक निर्भय नारायण सिंह को निलंबित कर दिया है उन पर 2023 में लालकुआं दुग्धसंघ के कार्यों में 30,04,480 रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आये थे। यहाँ घोटाला मुकेश बोरा के अध्यक्ष पद के कार्यकाल के दौरान हुआ है।
उन्होंने राज्य सरकार एवं दुग्ध संघ प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सभी घोटालों की गहनता से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएं तथा मुकेश बोरा के मददगार कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त करने की कार्यवाही की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही राज्य सरकार और दुग्ध संघ प्रशासन द्वारा सभी घोटालों में शामिल दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं कि गई तो कांग्रेस पार्टी आन्दोलन को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related posts

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

August 14, 2026
चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

August 14, 2026

Tags: hindi latest newstoday big breaking newstoday latest big breaking newsUttarakhand news
Previous Post

परेड ग्राउंड घोषित हुआ जीरो जोन

Next Post

बद्रीकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष और सीईओ मे तकरार, सार्वजनिक हुआ वार पलटवार

Next Post
बद्रीकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष और सीईओ मे तकरार, सार्वजनिक हुआ वार पलटवार

बद्रीकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष और सीईओ मे तकरार, सार्वजनिक हुआ वार पलटवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

4 minutes ago
हादसा: मशरूम प्लांट की छत गिरने से मलबे में दबी छह महिलाएं दो की मौत

हादसा: मशरूम प्लांट की छत गिरने से मलबे में दबी छह महिलाएं दो की मौत

3 years ago
साइबर न्यूज़ : सिम कार्ड वेरिफिकेशन ना कराने पर लग सकता है 10 लाख का जुर्माना

साइबर न्यूज़ : सिम कार्ड वेरिफिकेशन ना कराने पर लग सकता है 10 लाख का जुर्माना

3 years ago
गजब : छात्रा की हुई शादी तो विद्यालय ने पढ़ने से रोका, बोले माहौल खराब होता है

गजब : छात्रा की हुई शादी तो विद्यालय ने पढ़ने से रोका, बोले माहौल खराब होता है

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट
  • चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत
  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

August 14, 2026
चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.