Sunday, October 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

अवैध संबंध : यहां मंगेतर ने ही मार दिया अपनी मंगेतर को

May 19, 2024
in Uncategorized
0
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। युवती की गुमशुदगी व उसकी हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह वारदात मृतक युवती के अन्य लोगों के साथ अवैध सम्बन्धों और आपत्तिजनक फोटो के सामने आने के बाद मंगेतर द्वारा ही अंजाम दी गयी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 15 मई को थाना भगवानपुर पहुंचे खेलडी निवासी मोहर्रम अली ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी शौकिना 13 अप्रैल की सुबह अपनी सिकरोडा की सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन अभी तक नही लौटी। परिजनों द्वारा अपनी लड़की को काफी तलाशने की कोशिश की लेकिन बेटी नही मिली और और मोबाइल भी स्वीच ऑफ मिला। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी गयी। 13 मई को ही पुलिस ने थाना बुग्गावाला क्षेत्रांतर्गत शाहमंसूर के जंगल में एक युवती का शव बरामद किया। जिसकी पहचान गुमशुदा युवती के परिजनों ने बरामद शव के हुलिया, कपड़े व जूतों को देख अपनी बेटी के रुप में की। जिस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच में जुटी पुलिस टीम ने मृतका के मोबाइल नम्बर के आधार पर उसके मंगेतर शहराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि 4-5 साल संबंध में रहने पर उसकी सौकिना के साथ सगाई हो रखी थी लेकिन सगाई के बाद उसे सौकिना के अवैध सम्बन्ध अन्य व्यक्तियो के साथ होने की जानकारी मिलने के साथ ही कुछ आपत्तिजनक फोटो भी मिले जिसमें वह किसी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। इस पर उसने शहराज ने कई बार किनारा करने का प्रयास किया लेकिन मृतका द्वारा शादी न करने पर उसे मुकदमे में फंसाने की बात कहने पर उसने मजबूरन अपने कदम वापस ले लिये। बताया कि हत्या के दिन मृतका ने कहीं घुमने की गुजारिश की तो शहराज अपने ही गांव के लड़के के साथ उसकी मोटर साईकिल पर अपनी मंगेतर को लेकर शाहमंसूर के जंगल में गए। वहंा शहराज ने अपने दोस्त को मजार देखने भेज दिया और मौका पाकर दुपटृे से गला घोटकर सौकिना का कत्ल कर दिया। इसके बाद शहराज ने पहले सौकिना के शव बरसाती नाले के रेत में दबाया और फिर मृतका का मोबाईल तोडकर नवादा जाने वाले रास्ते पर पुल के पास फैंक दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बताई गई जगह से मृतका के मोबाईल के कुछ टूटे हुये पार्ट बरामद किये गये है। बहरहाल पुलिस ने हत्यारोपी मंगेतर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related posts

आस्था : सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी को किया अर्पित, ग्वालियर के बाबा नारायण गिरि की अनोखी साधना बनी चर्चा का विषय

आस्था : सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी को किया अर्पित, ग्वालियर के बाबा नारायण गिरि की अनोखी साधना बनी चर्चा का विषय

October 17, 2026
आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

October 12, 2026
Tags: बड़ी खबर हरिद्वार
Previous Post

गजब : पीएम मोदी की रैली में भीख मांगते बच्चे

Next Post

पहल : चमोली के लोगों की मिटेगी प्यास, युवा पत्रकार नवल खाली से आश 

Next Post

पहल : चमोली के लोगों की मिटेगी प्यास, युवा पत्रकार नवल खाली से आश 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : सेवायोजन कार्यालय के हुए आंकड़े जारी, 9 लाख बेरोजगारों में सिर्फ इतनो को मिला रोजगार

3 years ago
दुखद : मातृभूमि के लिए शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और जवान

दुखद : मातृभूमि के लिए शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और जवान

7 months ago
बड़ी खबर : प्रमोशन न लेने वालों कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, शासनादेश जारी

बड़ी खबर : प्रमोशन न लेने वालों कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, शासनादेश जारी

2 years ago
बड़ी खबर : मिल हादसे में श्रमिक की दर्दनाक मौत

बड़ी खबर : मिल हादसे में श्रमिक की दर्दनाक मौत

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के आरोप
  • शर्मनाक : हरिद्वार में खुलेआम देह व्यापार का खेल! तीन दिन में 24 महिलाएं हिरासत में
  • विधानसभा चुनाव : मंत्रियों की कुर्सी पर संकट! BJP हाईकमान ने मांगी परफॉरमेंस रिपोर्ट, सीट बदलने की जुगत पड़ी भारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के आरोप

ब्रेकिंग : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के आरोप

October 25, 2026
शर्मनाक : हरिद्वार में खुलेआम देह व्यापार का खेल! तीन दिन में 24 महिलाएं हिरासत में

शर्मनाक : हरिद्वार में खुलेआम देह व्यापार का खेल! तीन दिन में 24 महिलाएं हिरासत में

October 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.