Monday, September 7, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

गजब : भू माफियाओं से अपनी जमीन बचाने मे सेवानिवृत्त दरोगा को पड़े लाले। पुलिस प्रशासन का भूमाफियाओं को खुला संरक्षण

February 10, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड में भू माफिया इतने बेलगाम हो गए हैं कि पुलिस के दरोगाओं को भी नहीं छोड़ रहे।
ऐसा ही एक मामला टिहरी, नरेंद्र नगर तहसील के जामरी कॉटल क्षेत्र में सामने आया है।
यहां पर एक सेवा निवृत दरोगा नरेश चंद्र बौंठियाल को अपनी ही जमीन भू माफियाओं से छुड़ाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है लेकिन पुलिस और प्रशासन के खुलेआम संरक्षण के चलते वह अभी तक अपनी जमीन छुड़ा नहीं पाए हैं।
पिछले दिनों भूमाफिया उनकी भूमि पर गोलियां चलाते हुए घुस गए और जमकर उत्पात मचाया तथा सेवानिवृत्त दरोगा के शौचालय और बाथरूम भी तोड़ दिये।
बौंठियाल कहते हैं कि, इसकी रिपोर्ट तक लिखने को स्थानीय मुनी की रेती थाना आसानी से तैयार नहीं हुआ। जब सेवा निवृत दरोगा की पत्नी संगीता बौंठियाल और सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी, परमानंद बलोदी और शैलेंद्र गुसाई आदि आकर थाने में धरना जमा कर बैठ गए तब जाकर थाने में भू माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन यह भी काफी कमजोर धाराओं में दर्ज किया गया। मुकदमे में भू माफिया को संरक्षण देने में स्थानीय सभासद भी नामजद है।
बड़ा सवाल आखिर यह है कि पुलिस और प्रशासन किस आका के कहने पर वह माफिया को इतना खुला संरक्षण दे रहे हैं !
पिछले दिनों भी भू माफिया जबरन उनकी भूमि पर घुस गए थे और जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस ने उल्टा नरेश चंद्र बौंठियाल के खिलाफ एससी-एसटी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

बीते दिनों बकोल बौंठियाल उन पर दबाव बनाने के लिए पुलिस कोर्ट में बौंठियाल का गिरफ्तारी वारंट लेने के लिए पूरा जोर लगाती रही, ताकि भू माफिया के खिलाफ लड़ रहे बौंठियाल कमजोर पड़ जाए और अवैध रूप से कब्जा जमा कर बैठे भू माफिया को संरक्षण मिल सके, लेकिन जब बौंठियाल की गिरफ्तारी का कोर्ट से रिमांड हासिल न हो सकी तो पुलिस को मजबूरन भू माफिया के खिलाफ कमजोर धाराओं में ही सही लेकिन मुकदमा दर्ज करना पड़ा।
भले ही सरकार मजबूत भू-कानून बनाने की बात कहती हो लेकिन सरकार में शामिल कुछ प्रभावशाली नेताओं की शह पर भू माफिया दरोगा की जमीन को कब्जाने में लगे हुए हैं।
नरेश बौंठियाल ने अवैध रूप से काबिज भू माफियाओं को बेदखल करने के लिए बेदखली का वाद दायर किया हुआ है। इस पर सुनवाई करते हुए पिछले दिनों हाईकोर्ट ने भी नरेंद्र नगर के उप जिलाधिकारी को राजस्व मैनुअल के नियमों के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए थे लेकिन अभी तक इस पर कार्रवाई लंबित है।
सेवानिवृत्त दरोगा नरेश बौंठियाल का कहना है कि एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी अनावश्यक रूप से इस मामले को लटका रहे हैं, इसका फायदा भूमिया को हो रहा है।
उनकी जमीन पर बाकायदा रिजॉर्ट बनाकर ढाई लाख रुपए महीने की लीज पर भी चढ़ा दिया है, जबकि अपनी ही जमीन पर आने-जाने के लिए भी स्थानीय पुलिस नरेश बौंठियाल को लगातार रोक-टोक करती रहती है।
अब यही भू माफिया बेदखली का वाद वापस लेने के लिए सेवानिवृत्त दरोगा नरेश बौंठियाल और उसके परिजनों पर जान से मारने की धमकी देते हुए दबाव बनाने में लगे हुए हैं, किंतु पुलिस प्रशासन अपने ही विभाग से रिटायर हुए दरोगा की भी नहीं सुन रहा।
ऐसे में आम आम आदमी के साथ क्या व्यवहार होता होगा, इसका अंदाजा लगाना कठिन नहीं है।

Previous Post

गजब : इस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर बर्तन धोने के जूने से शौचालय साफ करवाने का आरोप, जांच कमेटी गठित

Next Post

बिग ब्रेकिंग : भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव ‘चैंपियन’ पर मुकदमा दर्ज, सुरक्षा में तैनात सिपाही ने दी तहरीर

Next Post

बिग ब्रेकिंग : भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव 'चैंपियन' पर मुकदमा दर्ज, सुरक्षा में तैनात सिपाही ने दी तहरीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गजब : स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि के बावजूद भी एक व्यक्ति भी नहीं आया नसबंदी कराने, स्वास्थ्य विभाग भौंचक्का 

गजब : स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि के बावजूद भी एक व्यक्ति भी नहीं आया नसबंदी कराने, स्वास्थ्य विभाग भौंचक्का 

9 months ago
ब्रेकिंग : पौड़ी के आदमखोर गुलदार को शिकारियों ने मार गिराया।

ब्रेकिंग : पौड़ी के आदमखोर गुलदार को शिकारियों ने मार गिराया।

9 months ago

लोकसभा चुनाव : आचार संहिता के चलते लटके कर्मचारियों के प्रमोशन

2 years ago
रुद्रप्रयाग में जल प्रलय : जखोली के छेंडागाड में बादल फटा, 10 लापता

रुद्रप्रयाग में जल प्रलय : जखोली के छेंडागाड में बादल फटा, 10 लापता

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल बंद
  • शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा
  • मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल बंद

September 7, 2026
शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

September 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.