Wednesday, April 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home खुलासा

शर्मनाक : तिहाड़ कैदी मौज में सरकार पसोपेश में

April 26, 2023
in खुलासा
0
शर्मनाक : तिहाड़ कैदी मौज में सरकार पसोपेश में
Share on FacebookShare on Whatsapp

अपने को तो भाजपा सरकार खुद को डबल इंजन की सरकार बोलती है परंतु सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर नजर आता है।ताजा मामला तिहाड़ जेल के सजायाफ्ता कैदी सुनील राठी को दिल्ली वापस भेजने का है। सुनील राठी को 15 अक्टूबर को एक केस के सिलसिले में हरिद्वार लाया गया था। जबकि अमूमन ऐसा होता है कि कोई भी कैदी 2 या 3 दिन से ऊपर रोका नहीं जाता लेकिन सुनील राठी 6 महीने से हरिद्वार में आराम फरमा रहा है, और उत्तराखंड सरकार ने राठी को वापस भेजने के मामले में मौन साध रखा है। सुनील राठी को वापस भेजने में सरकार की कोई रुचि नहीं दिखाई देती है।

सुनील राठी की वापसी का मामला दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के बीच में उलझा कर रखा गया है। वैसे तो उत्तराखंड और यूपी में भाजपा की ही सरकार है और दिल्ली में भी पुलिस महकमा केंद्रीय भाजपा सरकार के अधीन ही है। इस तरह से तीनों इंजन यानी ट्रिपल इंजन की सरकार एक माफिया के आगे मजबूर दिखाई दे रही है।

Related posts

खेल जगत : एडवोकेट कुलदीप की धमाकेदार पारी से ऋषिकेश की जीत

April 12, 2026
गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

April 6, 2026

तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे सुनील राठी को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में 15 अक्टूबर को हरिद्वार एक मामले में लाया गया था जहां से उसे हरिद्वार की जिला जेल में भेज दिया गया लेकिन उसके बाद सुनील राठी यहीं का होकर रह गया।

हरिद्वार के जेलर ने उत्तराखंड के गृह विभाग को कई बार पत्र लिखकर राठी को वापस भेजने की गुहार लगाई है। यहां तक कि जेलर ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने राठी को दिल्ली से बाहर ले जाने पर रोक लगाई हुई है।

बड़ा सवाल यह है कि हरिद्वार में राठी को रखने के लिए कोई हाई सिक्योरिटी बैरक तक नहीं है। जेलर ने खुद राठी की मौजूदगी से जेल में समस्या खड़ी होने की आशंका जताई है। लेकिन जेलर की अपील पर गृह विभाग मौन साधे बैठा है। गृह विभाग का कहना है कि किसी भी बंदी की अदला बदली दोनों राज्यों की सहमति से होती है। लेकिन इस मामले में राज्यों के बीच कोई संवाद नहीं हुआ। राठी की घर वापसी को लेकर विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने कहा है कि संबंधित राज्यों के साथ पत्र व्यवहार किया जा रहा है और साथ ही कोर्ट के जरिए राठी को शिफ्ट कराने की कोशिश की जा रही है।

  सवाल यह भी उठता है कि क्या उत्तराखंड सरकार किसी बड़ी अनहोनी की इंतजार में बैठी है या सुनील राठी को हरिद्वार जेल में किसी पावरफुल सफेदपोश के कहने पर मौज कराई जा रही है।

   ऐसी ही मेहरबानी कुछ वर्ष पूर्व,पूर्वी उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी पर भी हुई थी।4 साल पहले उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी पर जब योगी सरकार ने शिकंजा कसा तो मुख्तार अंसारी पर मेहरबानी करने के लिए उस पर पंजाब से एक बिल्डर को धमकाने का फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया,और मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल में लाकर बंद कर दिया गया था। 27 महीने तक मुख्तार अंसारी रोपड़ जेल में एक अकेली बैरक में मौज करता रहा। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 बार उसको वापस लाने की कोशिश की लेकिन तत्कालीन पंजाब सरकार उसकी आवभगत करती रही।

योगी सरकार को मुख्तार अंसारी की वापसी के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा वहां भी पंजाब सरकार ने मुख्तार अंसारी की पैरवी में कोई कोर कसर नहीं रखी। पंजाब पुलिस ने उसकी पैरवी में एक वकील पर ही 55 लाख खर्च कर दिए तो वही 27 कैदियों की एक बैरक को खाली कराकर अंसारी को रखा गया , जहां पर उसकी पत्नी को भी उससे मिलने की पूरी आजादी थी।

 लेकिन आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कहीं उत्तराखंड सरकार भी वही शर्मनाक हरकत तो नहीं कर रही है। जो कुछ समय पहले पंजाब सरकार ने की थी।

Tags: exclusive Hindi news for touristHindi news from Uttarakhandlatest Hindi newsNews from Uttarakhandupdated Hindi news
Previous Post

ब्रेकिंग न्यूज़:दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत मांगी

Next Post

बिग ब्रेकिंग: चलती कार में लगी आग पुलिस ने बचाई जान

Next Post
बिग ब्रेकिंग: चलती कार में लगी आग पुलिस ने  बचाई जान

बिग ब्रेकिंग: चलती कार में लगी आग पुलिस ने बचाई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

पंचायत चुनाव : भारतीय जनता पार्टी ने इन जिलों में जारी की जिला पंचायत अध्यक्ष की सूची

पंचायत चुनाव : जिला पंचायत अध्यक्ष पद और क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के लिए आज होगा नामांकन

9 months ago
।हादसा: आकाशीय बिजली के कहर ने लील ली 400 बकरियां की जान

।हादसा: आकाशीय बिजली के कहर ने लील ली 400 बकरियां की जान

3 years ago
साइबर क्राइम : फर्जी सीबीआई अफसर ने बीएसएफ इंस्पेक्टर से ठगे 60 लाख रुपए, किया डिजिटल अरेस्ट

साइबर क्राइम : फर्जी सीबीआई अफसर ने बीएसएफ इंस्पेक्टर से ठगे 60 लाख रुपए, किया डिजिटल अरेस्ट

6 months ago
शर्मनाक:  कार में महिला से गैंगरेप पुलिस महकमें में मचा हड़कंप…

शर्मनाक: कार में महिला से गैंगरेप पुलिस महकमें में मचा हड़कंप…

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

April 24, 2026
गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.