Sunday, April 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home खुलासा

बड़ी खबर : गर्भगृह से सोना गायब होने की, एसआईटी जांच की मांग के लिए मंदिर समिति ने सीएम धामी को लिखा पत्र

November 6, 2023
in खुलासा
0
बड़ी खबर : गर्भगृह से सोना गायब होने की, एसआईटी जांच की मांग के लिए मंदिर समिति ने सीएम धामी को लिखा पत्र
Share on FacebookShare on Whatsapp

केदारनाथ मंदिर में लगे सोने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक तो विपक्ष के नेता ही इस मुद्दे को जोरशोर‌ से उठा रहे थे।  अब मंदिर समिति के सदस्यों ने ही इस प्रकरण की जांच एसआईटी करवाने के लिए मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन  दिया है। कांग्रेस भी अरसे से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करती आ रही है।

इसका मतलब साफ है कि यदि आने वाले दिनों में जब भी इस मामले की जांच‌की जाएगी, तो सवाल मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भी किए जाएंगे। अजेंद्र अजय अब तक इसलिए खामोश थे, क्योंकि कांग्रेस और तमाम दलों के नेता ही इस मामले पर आवाज उठा रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करके तमाम सदस्यों ने केदारनाथ में लगे सोने के मामले को लेकर एसआईटी जांच की मांग की है।

Related posts

खेल जगत : एडवोकेट कुलदीप की धमाकेदार पारी से ऋषिकेश की जीत

April 12, 2026
गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

April 6, 2026

मंदिर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री धामी को लिखे अपने पत्र में बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए  कहा है कि मौजूदा समय में केदारनाथ और बदरीनाथ को लेकर भ्रष्टाचार और अनिमितता की खबरों से न केवल बदरीनाथ केदारनाथ की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि राज्य सरकार की छवि पर भी बट्टा लग रहा है। जिसके लिए पूरे मामले की जांच एसआईटी करवाना बेहद आवश्यक हो गया है। सदस्यों ने पत्र में यह भी लिखा कि सोने के मुद्दे को लेकर अब तक सभी ने चुप्पी साध रखी हैं। परंतु यह सवाल मंदिर समिति के सदस्यों, पुजारी और मंदिर से जुड़े लोगों से बार- बार पूछा जा रहा है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि राज्य सरकार इस पूरे मामले की जल्द से जल्द जांच करवाए। मंदिर समिति के सदस्य पुष्कर जोशी का कहना है कि पीएम मोदी और सीएम धामी सहित करोड़ों देशवासियों की आस्था उत्तराखंड के धामों में है

 हम केवल इतना राहुलचाहते हैं कि जो भी बातें चल रही हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। 

 

 यहां यह भी बताते चलें कि इस समय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  केदारनाथ धाम में मौजूद हैं। जिस तरह से वह तमाम राज्यों में जाकर लोगों के साथ मिलकर एक फिल्म शूट कर रहे हैं और उसको अपने यूट्यूब चैनल पर डाल रहे हैं, ऐसे में संभावना यह भी है कि केदारनाथ में रहकर वह तमाम मुद्दों को भी उठा सकते हैं। इसलिए संभव है, कि इन सभी बातों को देखते हुए मंदिर समिति के सदस्यों ने यह पत्र लिखा हो। राहुल गांधी के केदारनाथ में रुकने के बाद एक बार फिर से सोने का मुद्दा उठाना लाजमी है और साथ ही मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय पर भी सवाल उठने तय है।

इस पूरे मामले पर मंदिर समिति के सदस्य आशुतोष डिमरी का कहना है कि हम भी यही चाहते हैं कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। इसलिए हमने मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले की जांच के लिए पत्र लिखा है और हमें उम्मीद है कि राज्य सरकार इस पूरे प्रकरण को लेकर जल्द ही कोई जांच करवाएगी। हालांकि ये पत्र मई महीने में लिखा है लेकिन यह पत्र अब सामने आ रहा है।

इसी बीच खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा भी इस मामले में उतर गये हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- “केदारनाथ जी में जो सोना लगा था, उसका सच ये है। ये है वो पित्तल की दीवारें जिनका सोना अब उतरने लगा है,माफ़ी चाहूँगा मुझे ये सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था. लेकिन जब हमारे आदरणीय बागेश्वर धाम वाले बाबा गर्भ गृह की तस्वीरें अपने पेज से पूरे दुनिया को दिखाकर बाबा केदार की मर्यादा को भंग कर सकते हैं तो, मैं बाबा के साथ किया धोखा क्यों नहीं दुनिया को दिखा सकता ? जिसको मुझ पर FIR करनी हो वो स्वतंत्र है. तस्वीरें ज़ूम करके देखियेगा और अपनी राय दीजियेगा”।

आपको बता दें कि मुंबई के एक व्यापारी ने 23 किलो सोना मंदिर समिति को दान किया है। इसके बाद केदारनाथ मंदिर की छत्त और दीवारों पर 550 सोने की प्लेटों से मढ़ी गई थीं। गोल्ड प्लेटिंग का यह सारा काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग‌ के 2 अफसरों की निगरानी में किया गया था।

 

महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने तो दान में मिले 23.78 किलो सोने के चोरी होने का आरोप लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के गर्भगृह में जब सोने की प्लेटें लगवाई गईं थीं, तो अब उन्हें पॉलिश करने की क्या जरूरत आन पड़ी। उन्होंने इसकी जांच करने की मांग की थी। इसके साथ ही कांग्रेस ने भी जांच की मांग की थी. विवाद बढ़ता देख धार्मिक मामलों के सचिव ने जांच कमेटी बनाकर जांच शुरू कराई थी।

Tags: daily Uttarakhand Hindi samacharlatest Uttarakhand Hindi samacharupdated Uttarakhand Hindi samacharUttarakhand Hindi samachar
Previous Post

हादसा : ऋषिकेश -कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग में आग लगने से मजदूरों में मचा हड़कंप

Next Post

सहूलियत : नये एप लांच करके ऊर्जा निगम ने दी बिल भुगतान पर छूट, नए कनेक्शन को भी तत्काल होगा आवेदन

Next Post
सहूलियत : नये एप लांच करके ऊर्जा निगम ने दी बिल भुगतान पर छूट, नए कनेक्शन को भी तत्काल होगा आवेदन

सहूलियत : नये एप लांच करके ऊर्जा निगम ने दी बिल भुगतान पर छूट, नए कनेक्शन को भी तत्काल होगा आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

खुलासा : फर्जी हॉलमार्क लगाकर असली सोना बदलने वाले गिरोह का चमोली पुलिस ने किया भंडाफोड

खुलासा : फर्जी हॉलमार्क लगाकर असली सोना बदलने वाले गिरोह का चमोली पुलिस ने किया भंडाफोड

1 month ago
उपनल कर्मी आंदोलन : सूबे के सूबेदार ने लिए यह निर्णय, बल 12 वर्ष पूर्ण किए कर्मचारियों को मिलेगी राहत

उपनल कर्मी आंदोलन : सूबे के सूबेदार ने लिए यह निर्णय, बल 12 वर्ष पूर्ण किए कर्मचारियों को मिलेगी राहत

5 months ago
बड़ी खबर: ठगी के मामले में कोर्ट ने सुनाई 170 साल कैद की सजा

बड़ी खबर: ठगी के मामले में कोर्ट ने सुनाई 170 साल कैद की सजा

3 years ago

बड़ी खबर : आबकारी नीति में बड़ा बदलाव, 4440 करोड़ लक्ष्य

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

April 24, 2026
गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.