Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

कामयाबी : एसटीएफ उत्तराखंड ने दबिश देकर कमांडेंट की बेटी का अपहरण करने वाले पचास हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

October 26, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
कामयाबी :  एसटीएफ उत्तराखंड ने दबिश देकर कमांडेंट की बेटी का अपहरण करने वाले  पचास हजार के इनामी को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून में तैनात एक कमांडेंट की नाबालिग बेटी के अपहरण करने वाले व छेड़खानी के आरोप में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी शोएब को अमरोहा एसओजी और देहरादून एसटीएफ ने संयुक्त प्रयास करके गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून के रायपुर क्षेत्र में वर्ष 2019 में आरोपी साइबर कैफे चलाता था, उसी समय उसने घटना को अंजाम दिया था। चार साल से शोएब मुकदमे में वांछित चल रहा था।

 देहरादून एसटीएफ शोएब को अपने साथ ले आई है। पुलिस के मुताबिक अमरोहा नगर के मोहल्ला सराय कोहना में रहने वाले सलाउद्दीन का बेटा शोएब रूकानी वर्ष 2019 में देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में साइबर कैफे चलाता था। तभी वह देहरादून में तैनात एक बीएसएफ कमांडेंट की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया और उससे छेड़खानी की थी।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

 कमांडेंट ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मुकदमे में पॉक्सो समेत अन्य धाराएं जोड़ दी थी।

इसके बाद पीड़िता बरामद हो गई। तभी से पुलिस शोएब को गिरफ्तार करने के लगातार प्रयास कर रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अमरोहा में भेष बदलकर रहने लगा था।  हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते शोएब की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी देहरादून एसटीएफ को सौंपी गई। उत्तराखंड में गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल ने शोएब की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। अमरोहा में कई बार दबिश देने के बाद भी शोएब को STF देहरादून गिरफ्तार नहीं कर सकी।

चार दिन पहले STF के दरोगा उमेश कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम अमरोहा पहुंची और SP कुंवर अनुपम सिंह से मुलाकात की। SP ने CO City विजय कुमार राना के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी रमेश सहरावत की टीम को लगाया। दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रूप से चार दिन तक शोएब की रेकी की गई। इसके बाद मंगलवार के दोपहर करीब 12:50 बजे दोनों टीमों ने शोएब को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में अमरोहा एसओजी की टीम ने नगर कोतवाली में तस्करा डालने के बाद शोएब को देहरादून STF को सौंप दिया। SP कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शोएब पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जिसे गिरफ्तार करके STF देहरादून के हवाले कर दिया गया है।

Tags: daily Uttarakhand police samacharexclusive Uttarakhand police samacharupdated Uttarakhand police samacharUttarakhand police samachar
Previous Post

बड़ी खबर : राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद गजट नोटिफिकेशन जारी करते हुए वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी को बनाया गया उत्तराखंड हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

Next Post

बड़ी खबर : एनसीईआरटी ने की इंडिया की जगह भारत की सिफारिश

Next Post
बड़ी खबर : एनसीईआरटी ने की इंडिया की जगह भारत की सिफारिश

बड़ी खबर : एनसीईआरटी ने की इंडिया की जगह भारत की सिफारिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : दिन बंदर और रात सूअर उजाड़ रहे फसल, किसान छोड़ रहे खेती

दुखद : दिन बंदर और रात सूअर उजाड़ रहे फसल, किसान छोड़ रहे खेती

11 months ago
शर्मनाक : यहां मंदिर में घुसे असामाजिक तत्व, शिवलिंग किया खंडित

शर्मनाक : यहां मंदिर में घुसे असामाजिक तत्व, शिवलिंग किया खंडित

8 months ago
रुद्रप्रयाग : नगरासू गुरुद्वारा विवाद, अभी भी 6 निहंग सिक्खों गुरूद्वारे मे मौजूद

रुद्रप्रयाग : नगरासू गुरुद्वारा विवाद, अभी भी 6 निहंग सिक्खों गुरूद्वारे मे मौजूद

2 months ago

Breaking: ईडी की एक और बड़ी कार्रवाई, NH-74 घोटाला मामले में ईडी ने 3 आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति अटैच

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट
  • चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत
  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

August 14, 2026
चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.