Tuesday, June 16, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

ऐलान : पूर्व राष्ट्रपति होंगे अध्यक्ष एक देश एक चुनाव कमेटी के

September 2, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
ऐलान : पूर्व राष्ट्रपति होंगे अध्यक्ष एक देश एक चुनाव कमेटी के
Share on FacebookShare on Whatsapp

जब भी देश की विपक्षी पार्टियों प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध एकजुट होने का प्रयास करती हैं तभी प्रधानमंत्री ऐसा मास्टर स्ट्रोक चलते हैं कि विपक्षी खेमे में हलचल पैदा हो जाती है और वह उसका तोड़ खोजने के जुगत में लग जाते हैं। ऐसा लगता है मानो पिच मोदी जी की है और खेल वो रहे हैं। हाल ही में I.N.D.I.A के जरिये एकजुट हुआ विपक्ष मोदी सरकार को कुर्सी से हटाने की रणनीति बनाने एकजुट होने की कोशिश कर रहे थे ,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चले मास्टर स्ट्रोक से पूरा विपक्ष में हड़कंप मच गया है। ‘एक देश एक चुनाव’ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ते हुए केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में  एक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी के सदस्यों को लेकर आज एक  नोटिफिकेशन जारी करते हुए कमेटी के अन्य सदस्यों के नाम की जानकारी भी साझा की जा सकती है। केंद्र के इस फैसले से एक बार फिर उन अटकलों को हवा मिल गई है कि सरकार इस बार लोकसभा चुनाव वक्त से पहले करवा सकती हैं। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें कई अहम बिल पेश होने की संभावना जताई जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार,वन नेशन वन इलेक्शन, यूनिफॉर्म सिविल कोड और महिला आरक्षण का बिल  ला सकती है। सरकार के इस फैसले से पूरे विपक्ष और एकजुट I.N.D.I.A की बेचैनी बढ़ गई है।

कांग्रेस ने किया विरोध

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि ‘पूरे देश में एक साथ चुनाव कराए जाने की क्या जल्दी है? देश में महंगाई समेत कई मुद्दे हैं जिनपर सरकार को पहले एक्शन लेना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र की नीयत साफ नहीं लगती है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का कहना है कि वह व्यक्तिगत रूप से वन वन नेशन वन इलेक्शन प्रपोज का स्वागत करते हैं। उनका यह बयान उसे समय आया जब समूचा विपक्ष प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर घेरने की योजना बना रहा था।

बीजेपी के नेताओं ने इसे देश के बेहतर भविष्य के लिए उठाया जाने वाला सही फैसला बताया है। इस मामले में  केंद्र सरकार ने  दलील देते हुए कहा कि लॉ कमीशन अपनी रिपोर्ट में कह चुका है कि देश में बार-बार चुनाव कराए जाने से सरकारी खजाने के पैसे और संसाधनों की जरूरत से ज्यादा बर्बादी होती है। संविधान के मौजूदा ढांचे के भीतर एक साथ चुनाव कराना संभव ना हो पाने के चलते  हमने कुछ जरूरी संवैधानिक संशोधन करने के सुझाव दिए हैं। आयोग ने भी सुनिश्चित किया है कि संविधान में आमूलचूल संशोधन की जरूरत है और इस पर चर्चा होनी चाहिए।

 पहले भी एक साथ चुनाव हो चुके हैं देश में 

कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कहा थाकि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए एक व्यावहारिक रोडमैप और रूपरेखा तैयार करने के लिए मामले जांच के लिए विधि आयोग के पास भेज दिया गया है। संवैधानिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर एक देश-एक चुनाव कानून बिल को लागू किया जाता है तो इसके लिए संविधान में कम से कम 5 संशोधन किए जाने चाहिए।यहां यह भी बताते चलें कि इससे पहले भी देश में 1951-1952, 1957, 1962 और 1967 में लोकसभा और सभी विधानसभाओं में एक साथ चुनाव कराए जा चुके हैं।

Tags: daily Hindi samacharexclusive Hindi samachar UttarakhandHindi samacharlatest Hindi samacharupdated Hindi samachar
Previous Post

बड़ी खबर: हरदा खड़े हरक के साथ

Next Post

खुशखबरी: 6160 पदों पर भर्तीयां निकाली हैं SBI ने, शुरू करें आवेदन……….

Next Post
खुशखबरी: 6160 पदों पर भर्तीयां निकाली हैं SBI ने, शुरू करें आवेदन……….

खुशखबरी: 6160 पदों पर भर्तीयां निकाली हैं SBI ने, शुरू करें आवेदन……….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से घपला , 584 मकानों में आवास किसी का और कब्जा किसी का

भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से घपला , 584 मकानों में आवास किसी का और कब्जा किसी का

11 months ago
इन्सानियत के दुश्मन: युवक को बेहोश करके किन्नरों ने काटा उसका गुप्तांग

इन्सानियत के दुश्मन: युवक को बेहोश करके किन्नरों ने काटा उसका गुप्तांग

3 years ago
बड़ी खबर : अपनों पर ही उलझा उत्तराखंड क्रांति दल

बड़ी खबर : अपनों पर ही उलझा उत्तराखंड क्रांति दल

2 years ago
बदहाल शिक्षा : पांचवी पास करने के बाद पढ़ाई छोड़कर घर बैठे बच्चे, गांव में नहीं है जूनियर हाई स्कूल

बदहाल शिक्षा : पांचवी पास करने के बाद पढ़ाई छोड़कर घर बैठे बच्चे, गांव में नहीं है जूनियर हाई स्कूल

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर
  • बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन
  • अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर

June 16, 2026
बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

June 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.