Monday, November 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

विधानसभा चुनाव 2027 : उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

November 23, 2026
in Uncategorized
0
विधानसभा चुनाव 2027 : उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस बार किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया ने शनिवार को देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ लंबी चर्चा के बाद लिया गया है।

Related posts

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

November 22, 2026
क्राइम : हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बरेली रोड मंडी गेट के पास मिला शव

क्राइम : हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बरेली रोड मंडी गेट के पास मिला शव

November 21, 2026

उमा सिसोदिया ने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी तक किसी भी पार्टी के साथ कोई सकारात्मक बातचीत नहीं हुई है, इसलिए पार्टी ने पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य कार्यकारिणी, जिला इकाइयों और सभी विधानसभा अध्यक्षों ने केजरीवाल और हाईकमान के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और उसके बाद तय हुआ कि पार्टी सभी 70 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अभी से मैदान में उतर चुका है।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी साफ किया कि पार्टी यह दावा नहीं कर रही है कि वह सभी 70 सीटें जीत जाएगी। उन्होंने कहा कि सामने भाजपा और कांग्रेस जैसे लंबे समय से स्थापित दल हैं, इसलिए पार्टी का लक्ष्य पहले लोगों का भरोसा जीतना है और इस बार उत्तराखंड में अपना खाता खोलना है। 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली थी और उसे करीब 3.31 प्रतिशत वोट मिले थे। अब पार्टी एक बार फिर पूरी ताकत के साथ वापसी की तैयारी में है।

चुनाव प्रचार के लिए पार्टी ने बड़ी योजना बनाई है। पार्टी प्रदेश में हर घर नमस्कार अभियान चलाएगी, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। प्रचार के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, जरनैल सिंह और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सहित पार्टी के कई बड़े राष्ट्रीय नेता उत्तराखंड आएंगे। पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी करेगी। इस फैसले के बाद उत्तराखंड में चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने के संकेत साफ हो गए हैं, क्योंकि भाजपा जहां तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में है, वहीं कांग्रेस भी बदलाव की लहर का दावा कर रही है और अब आम आदमी पार्टी भी अकेले मैदान में उतर गई है।

Previous Post

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

वायरल ऑडियो : हरिद्वार से भाजपा के निष्कासित पूर्व विधायक दे रहे पत्नी को भद्दी-भद्दी गालियां, सीट के लिए ज्वालापुर सीट पर पति-पत्नी में घमासान

वायरल ऑडियो : हरिद्वार से भाजपा के निष्कासित पूर्व विधायक दे रहे पत्नी को भद्दी-भद्दी गालियां, सीट के लिए ज्वालापुर सीट पर पति-पत्नी में घमासान

12 months ago
ब्रेकिंग : भूकंप से दहली चमोली गढ़वाल की धरती, दो बार आया भूकंप, लोगों में दहशत

ब्रेकिंग : भूकंप से दहली चमोली गढ़वाल की धरती, दो बार आया भूकंप, लोगों में दहशत

5 days ago
भाजपा : 18 जिलाध्यक्ष और 220 मंडल अध्यक्ष चुने गए

भाजपा : 18 जिलाध्यक्ष और 220 मंडल अध्यक्ष चुने गए

2 years ago
अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर मुकदमा दर्ज, पत्नी मानने से इंकार 

अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर मुकदमा दर्ज, पत्नी मानने से इंकार 

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • विधानसभा चुनाव 2027 : उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
  • ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 
  • विधानसभा चुनाव 2027 : भरत चौधरी का टिकट कटा तो बदलेगा पूरा खेल, कमलेश उनियाल निर्दलीय लड़ेंगे

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

विधानसभा चुनाव 2027 : उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

विधानसभा चुनाव 2027 : उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

November 23, 2026
ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

November 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.