देहरादून। उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने बड़ी कार्रवाई की है।
संगठन ने चमोली के जिलाध्यक्ष विपिन फर्स्वाण को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

इसके साथ ही अलग-अलग महाविद्यालयों के 5 विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों (UR) पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

NSUI प्रदेश नेतृत्व ने बताया कि छात्र संघ चुनावों के दौरान संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है।







