Saturday, September 5, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

तानाशाही : पत्रकार शाहीन और नफीसा के साथ साकेत थाने में मारपीट का आरोप, सरकार से सवाल पूछना गुनाह…

September 5, 2026
in Uncategorized
0
तानाशाही : पत्रकार शाहीन और नफीसा के साथ साकेत थाने में मारपीट का आरोप, सरकार से सवाल पूछना गुनाह…
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। डिजिटल प्लेटफॉर्म 4PM न्यूज़ नेटवर्क से जुड़ी दो महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान ने दिल्ली पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। दोनों का कहना है कि 3 सितंबर को साकेत में मैक्स अस्पताल के नए विंग के उद्घाटन कार्यक्रम में वह कवरेज करने गई थीं, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद थीं। शाहीन का आरोप है कि वह कार्यक्रम स्थल से दूर वीडियो बना रही थीं और साइकिल घोटाले से जुड़ा सवाल पूछना चाह रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें रोका, स्कूटी हटाने को लेकर बहस हुई और फिर साकेत थाने ले जाया गया। वायरल वीडियो में शाहीन ने आरोप लगाया कि थाने में एक कमरे में बंद कर सादे कपड़ों में मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने डंडे और थप्पड़ों से पीटा, मोबाइल छीन लिया और जब नाम में खान सरनेम और फोन पर मुस्लिम पहचान देखी तो और ज्यादा पीटा। घटना के बाद दोनों एम्स में मेडिकल जांच के लिए भी गईं।

Related posts

दुस्साहस : शनि देव को भी नहीं छोड़ा चोरों ने, ताला तोड़कर हजारों की नगदी साफ

दुस्साहस : शनि देव को भी नहीं छोड़ा चोरों ने, ताला तोड़कर हजारों की नगदी साफ

September 4, 2026
बड़ी खबर : धर्मपुर में बीजेपी और विधायक विनोद चमोली को झटका, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया पद से इस्तीफा

बड़ी खबर : धर्मपुर में बीजेपी और विधायक विनोद चमोली को झटका, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया पद से इस्तीफा

September 4, 2026

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपों को पूरी तरह गलत, भ्रामक और बेबुनियाद बताया है। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल के मुताबिक दोनों ने वीवीआईपी मूवमेंट वाले रास्ते पर स्कूटी खड़ी कर दी थी, कई बार कहने पर भी नहीं हटाई, मौके पर हंगामा किया और एक गर्भवती महिला पुलिसकर्मी से हाथापाई की, जिसके बाद उन्हें सिर्फ पूछताछ के लिए थाने लाया गया था और 5 से 10 मिनट में ही उन्हें जाने के लिए कहा गया था। पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री से सवाल पूछने पर पीटने का दावा झूठा है।

अब मामले ने तूल पकड़ लिया है। शाहीन और नफीसा ने FIR की मांग को लेकर साकेत थाने में रात करीब 10 बजे से धरना दिया, जिसके बाद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, AISA और कई वकील समर्थन में पहुंचे। घंटों के हंगामे के बाद कांग्रेस का दावा है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। वहीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, इंडियन वुमेन्स प्रेस कॉर्प्स, दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने संयुक्त बयान जारी कर पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच और थाने की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है। 4PM के प्रधान संपादक संजय शर्मा ने भी कहा है कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे।

अब ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि सरकार से सवाल पूछना गुनाह है!

Previous Post

दुस्साहस : शनि देव को भी नहीं छोड़ा चोरों ने, ताला तोड़कर हजारों की नगदी साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : नहीं रहे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी आमोद पैन्यूली, हार्ट अटैक से हुई मौत

दुखद : नहीं रहे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी आमोद पैन्यूली, हार्ट अटैक से हुई मौत

8 months ago
रुद्रप्रयाग : सीमेंट से भरा ट्रक गिरा खाई में, चालक की मौके पर ही मौत

रुद्रप्रयाग : सीमेंट से भरा ट्रक गिरा खाई में, चालक की मौके पर ही मौत

7 months ago
बड़ी खबर: महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में आयोग की अध्यक्ष के तेवर सख्त दिए कार्रवाई के आदेश

बड़ी खबर: महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में आयोग की अध्यक्ष के तेवर सख्त दिए कार्रवाई के आदेश

3 years ago
बड़ी खबर: गजराज को नहीं भाया फोटो खींचना, दौड़ा-दौड़ा कर भगाया

बड़ी खबर: गजराज को नहीं भाया फोटो खींचना, दौड़ा-दौड़ा कर भगाया

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • तानाशाही : पत्रकार शाहीन और नफीसा के साथ साकेत थाने में मारपीट का आरोप, सरकार से सवाल पूछना गुनाह…
  • दुस्साहस : शनि देव को भी नहीं छोड़ा चोरों ने, ताला तोड़कर हजारों की नगदी साफ
  • बड़ी खबर : धर्मपुर में बीजेपी और विधायक विनोद चमोली को झटका, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया पद से इस्तीफा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

तानाशाही : पत्रकार शाहीन और नफीसा के साथ साकेत थाने में मारपीट का आरोप, सरकार से सवाल पूछना गुनाह…

तानाशाही : पत्रकार शाहीन और नफीसा के साथ साकेत थाने में मारपीट का आरोप, सरकार से सवाल पूछना गुनाह…

September 5, 2026
दुस्साहस : शनि देव को भी नहीं छोड़ा चोरों ने, ताला तोड़कर हजारों की नगदी साफ

दुस्साहस : शनि देव को भी नहीं छोड़ा चोरों ने, ताला तोड़कर हजारों की नगदी साफ

September 4, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.