Wednesday, August 19, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

श्रीनगर : नगर निगम मेयर आरती भण्डारी 10 पार्षद समेत भाजपा में शामिल 

August 19, 2026
in Uncategorized
0
श्रीनगर : नगर निगम मेयर आरती भण्डारी 10 पार्षद समेत भाजपा में शामिल 
Share on FacebookShare on Whatsapp

श्रीनगर नगर निगम में बुधवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने अपने पति और पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी के साथ देहरादून में भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ श्रीनगर के 10 पार्षद भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Related posts

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

August 19, 2026
ब्रेकिंग : कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को एसएसपी ने किया बड़ा फेरबदल, 7 पुलिसकर्मियों के तबादले

ब्रेकिंग : कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को एसएसपी ने किया बड़ा फेरबदल, 7 पुलिसकर्मियों के तबादले

August 18, 2026

भाजपा कार्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में आरती भंडारी के नेतृत्व में विजय चमोली, मीना भारती, सोनू, भावना चौहान, अंजली भंडारी, आशीष नेगी, अनुराग चौहान, राजकुमार, नरेंद्र रावत, धर्म सिंह रावत और प्रवेश चमोली ने पार्टी की सदस्यता ली। इनमें अनुराग चौहान और राजकुमार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो आरती भंडारी इससे पहले खिर्सू ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। करीब एक वर्ष पूर्व उन्होंने श्रीनगर नगर निगम का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और करीब 1600 वोटों से जीत दर्ज कर नगर निगम की पहली महिला मेयर बनने का गौरव हासिल किया था।

सदस्यता ग्रहण के मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, श्रीनगर विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ ही पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत भी शामिल हुए।

मेयर सहित 10 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद श्रीनगर नगर निगम में पार्टी की पकड़ और मजबूत हो गई है। इस घटनाक्रम को आगामी निकाय चुनावों से पहले भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Previous Post

मौसम अपडेट : आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला जवान ने जड़ा थप्पड़

ब्रेकिंग : नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला जवान ने जड़ा थप्पड़

2 years ago
मौसम अपडेट : मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और तेज़ हवाओं के चलने की संभावना

मौसम अपडेट : मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और तेज़ हवाओं के चलने की संभावना

3 years ago
दुखद : नहीं रहे फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट

दुखद : नहीं रहे फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट

9 months ago
बड़ी खबर : आयोग ने स्थगित की दो भर्ती परीक्षाएं

बड़ी खबर : आयोग ने स्थगित की दो भर्ती परीक्षाएं

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • श्रीनगर : नगर निगम मेयर आरती भण्डारी 10 पार्षद समेत भाजपा में शामिल 
  • मौसम अपडेट : आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा
  • ब्रेकिंग : कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को एसएसपी ने किया बड़ा फेरबदल, 7 पुलिसकर्मियों के तबादले

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

श्रीनगर : नगर निगम मेयर आरती भण्डारी 10 पार्षद समेत भाजपा में शामिल 

श्रीनगर : नगर निगम मेयर आरती भण्डारी 10 पार्षद समेत भाजपा में शामिल 

August 19, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

August 19, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.