Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी ख़बर: कुमाऊं मंडल में भारी बारिश का अलर्ट

July 14, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी ख़बर: कुमाऊं मंडल में भारी बारिश का अलर्ट
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड में प्रलयंकारी बारिश के थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आगामी 24 घंटों में कुमाऊं मंडल में भारी बारिश होने की संभावना जताई है तथा लोगों से घर में रहने की अपील करी है अति आवश्यक काम हो उन्हें पर ही बाहर जाने की सलाह दी है। राजधानी देहरादून सहित आठ  जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। 15 जुलाई को नैनीताल चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।  पिछले 5 दिनों से राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जिससे पहाड़ों में भूस्खलन होने के कारण आम आदमी का जीवन प्रभावित हुआ है। पहाड़ पर हो रही बारिश का अब मैदानी भागों में भी असर दिखाई देता नजर आ रहा है।

रुड़की में आज भारी बारिश के चलते मच्छी बाजार में एक दीवार गिरने से कई वाहन मलबे में दब गए। वहीं उत्तरकाशी में भूस्खलन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो कावड़ियों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। भारी बारिश को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था जो आज मौसम खुलने के बाद एक बार फिर शुरू की गई और केदारनाथ के लिए 3000 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया।  यमुनोत्री व अन्य राजमार्गों के खुलने से भी यातायात शुरू किया गया है। इस राहत से इतना ही फायदा हुआ कि जो लोग बंद होने कारण फंसे हुए थे वह अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

कल फिर से मौसम खराब रहने बारिश कीकी संभावना जताई जा रही है। बदरीनाथ राजमार्ग अभी भी कई स्थानों पर बंद है तथा जोशीमठ के भटवाड़ी क्षेत्र में भू- धसाव की घटनाओं को लेकर लोग खासे चिंतित हैं। प्रदेश के लोगों को फिलहाल इस मानसूनी आफत से छुटकारा मिलने की उम्मीद अभी जल्दी मिलने वाली नहीं है। 

Tags: daily Hindi news Uttarakhandlatest Uttarakhand Hindi newsupdated Uttarakhand Hindi newsUttarakhand Hindi news
Previous Post

सुनहरा मौका : बीपीसीएल ने खोला नौकरियों का पिटारा

Next Post

गुड न्यूज: नर्सिंग पीजी परीक्षा में ऋषिकेश की साक्षी तिवारी रही स्टेट टापर

Next Post
गुड न्यूज: नर्सिंग पीजी परीक्षा में ऋषिकेश की साक्षी तिवारी रही स्टेट टापर

गुड न्यूज: नर्सिंग पीजी परीक्षा में ऋषिकेश की साक्षी तिवारी रही स्टेट टापर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

देखें वीडियो : डीजल चोरी का वीडियो वायरल, परिवहन सिस्टम पर नए सवाल खड़े

देखें वीडियो : डीजल चोरी का वीडियो वायरल, परिवहन सिस्टम पर नए सवाल खड़े

8 months ago
ब्रेकिंग : मुलायम सिंह की पुत्रवधू और पौड़ी की बहू, समाजवादी पार्टी सांसद पर मुकदमा दर्ज

ब्रेकिंग : मुलायम सिंह की पुत्रवधू और पौड़ी की बहू, समाजवादी पार्टी सांसद पर मुकदमा दर्ज

12 months ago
गजब : पुलिस ने किया शिक्षा विभाग की नकली किताबों का भंडाफोड़

गजब : पुलिस ने किया शिक्षा विभाग की नकली किताबों का भंडाफोड़

5 months ago
देहरादून :सेवा के अधिकार के दायरे में आएंगी सभी डीबीटी सेवाएं,शासन ने दिया आदेश

देहरादून :सेवा के अधिकार के दायरे में आएंगी सभी डीबीटी सेवाएं,शासन ने दिया आदेश

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.