Wednesday, September 9, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

Breking : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अधिकारियों के बदले विभाग, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

July 25, 2026
in Uncategorized
0
मनमानी : नियम दरकिनार कर क्लर्क-सफाई निरीक्षकों को बना दिया ईओ, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी तैनाती जारी
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। राज्यपाल की स्वीकृति से कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 ने 24 जुलाई 2026 को आदेश संख्या 589 जारी कर 11 भारतीय प्रशासनिक और प्रांतीय सिविल सेवा अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। इस स्थानान्तरण और तैनाती आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Related posts

दुखद : रुद्रप्रयाग के वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट नहीं रहे

दुखद : रुद्रप्रयाग के वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट नहीं रहे

September 8, 2026
कांग्रेस :4 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस :4 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

September 7, 2026

आदेश के अनुसार 1997 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी  राधेश्याम सिन्हा को प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, आबकारी, आवास उत्तराखंड, परिवहन निगम और आपूर्ति वृद्धा उद्यान का दायित्व दिया गया है। इससे पहले वह प्रमुख सचिव आबकारी विभाग का कार्यभार देख रहे थे।

2002 बैच के अधिकारी  नितेश कुमार झा को सचिव सूचना, विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, सुरक्षा एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी के साथ अब सचिव पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

2004 बैच के  रविनाथ रमन को सचिव राज्यपाल, विद्यालयी शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक के साथ सचिव परिवहन विभाग और आयुक्त परिवहन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

2005 बैच के डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सचिव लोक निर्माण विभाग, अध्यक्ष BRICUL और रोपवे टनल एंड अदर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के पद पर पहले से हैं। अब उन्हें सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुरक्षा एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

2006 बैच के  बृजेश कुमार संत को सचिव औद्योगिक विकास, वन, परिवहन, खन और आयुक्त परिवहन के साथ अब सचिव आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वह पहले सचिव परिवहन विभाग और आयुक्त परिवहन का पदभार संभाल रहे थे।

2007 बैच के डॉ. सुरेश नारायण पाण्डेय को सचिव ग्राम्य विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, राजस्व के साथ सचिव ग्राम्य विकास एवं सीपी विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। 2009 बैच की  ज्योति यादव को सचिव विद्यालयी शिक्षा, प्राथमिक एवं माध्यमिक का पदभार सौंपा गया है। वह इससे पहले बागपत में तैनात थीं।

इसी आदेश के दूसरे हिस्से में 2009 बैच के IAS अधिकारी  सुशील किशोर पंत, जो अब तक सचिव संस्कृति, सैनिक कल्याण और महानिदेशक संस्कृति के पद पर थे, को सचिव-सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी बैच के  रणवीर सिंह चौहान को सचिव-ग्राम्य विकास एवं चीनी, पेयजल, सचिवालय प्रशासन विभाग के पद से हटाकर सचिव-वित्त विभाग का प्रभार दिया गया है।

IFS अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते, जो विशेष सचिव मुख्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायती राज विभाग और अध्यक्ष-अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ विकास निगम देख रहे थे, अब उन्हें विशेष सचिव-पंचायती राज विभाग बनाया गया है।

2015 बैच के IAS  अभिषेक रूहेला, जो अपर सचिव-पर्यटन विभाग, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-पर्यटन विकास परिषद, परियोजना निदेशक-UPES और मुख्य कार्यकारी अधिकारी-PMGYS थे, अब उन्हें अपर सचिव-राज्य सम्पत्ति विभाग और राज्य सम्पत्ति अधिकारी की नई जिम्मेदारी मिली है।

शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वर्तमान पदभार से तत्काल कार्यमुक्त होकर नए पदभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराएं। इस आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, सचिव राज्यपाल, सभी प्रमुख सचिव-सचिव, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और अन्य विभागाध्यक्षों को भेजी गई है।

सरकार के इस फेरबदल को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, पंचायती राज और सचिवालय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में समन्वय बढ़ाने और काम में गति लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Previous Post

ब्रेकिंग : सोलर प्लांट की फाइल पास कराने के नाम पर 40 हजार की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

Next Post

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मानसून का कहर, 7 जनपदों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Next Post
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मानसून का कहर, 7 जनपदों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जल्द करें आवेदन : दूरदर्शन के प्रसार भारती में वैकेंसी, अंतिम तिथि 25 फरवरी

जल्द करें आवेदन : दूरदर्शन के प्रसार भारती में वैकेंसी, अंतिम तिथि 25 फरवरी

2 years ago
बड़ी खबर: पति को मौके का फायदा उठाना पड़ा महंगा

बड़ी खबर: पति को मौके का फायदा उठाना पड़ा महंगा

3 years ago
बड़ी खबर:मंत्री चुनाव में व्यस्त अधिकारी अटैचमेंट के तोड में मस्त

बड़ी खबर:मंत्री चुनाव में व्यस्त अधिकारी अटैचमेंट के तोड में मस्त

3 years ago

ऋषिकेश : फुटबॉल जगलिंग कंपटीशन में सार्थक बने हीरो, अंडर 10 में प्रथम स्थान

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : रुद्रप्रयाग के वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट नहीं रहे
  • कांग्रेस :4 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
  • दिल्ली में बड़ा हादसा: साउथ कैंपस के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत ढही, 5 छात्रों की मौत

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

दुखद : रुद्रप्रयाग के वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट नहीं रहे

दुखद : रुद्रप्रयाग के वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट नहीं रहे

September 8, 2026
कांग्रेस :4 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस :4 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

September 7, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.