Thursday, September 3, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

सनसनी : बीएसएफ जवान ने की प्रेमिका की हत्या, खुद भी खाया जहर

July 16, 2026
in Uncategorized
0
सनसनी : बीएसएफ जवान ने की प्रेमिका की हत्या, खुद भी खाया जहर
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। राजधानी में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बीएसएफ जवान पर अपनी प्रेमिका को जहर देकर मारने और फिर खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी की हालत गंभीर है और उसका दून अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related posts

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

September 3, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, चेतावनी जारी

September 2, 2026

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पत्नी ने फोन कर सूचना दी। उसने बताया कि उसके पति ने लोकेशन भेजकर कहा कि उसने प्रेमिका की हत्या कर दी है और खुद भी जहर खा लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मियांवाला चौक स्थित द बिरिज़ होमस्टे पहुंची। कमरे में बीएसएफ जवान परमेन्द्र नेगी उम्र 38 साल निवासी मोहब्बेवाला, क्लेमेंटाउन बेहोशी की हालत में मिला। वहीं आरती बिष्ट उम्र 40 साल निवासी गूलरघाटी, नकरौंदा मृत मिलीं।

पुलिस ने पहले परमेन्द्र नेगी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, इसके बाद उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। जांच में पता चला कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। छुट्टी पर आया परमेन्द्र पिछले दो दिन से आरती के साथ इसी होमस्टे में ठहरा था।

मृतका के पति पंकज सिंह बिष्ट ने डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और परमेन्द्र नेगी के बीच लंबे समय से संबंध थे और इस बारे में आरोपी के परिवार को भी जानकारी थी। परमेन्द्र की पत्नी भी संबंध खत्म कराने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते परमेन्द्र ने आरती को जहर दिया और बाद में खुद भी जहर खा लिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके ठीक होने के बाद पूछताछ होगी, तभी हत्या की असल वजह सामने आ पाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Previous Post

गड़बड़ झाला : अशासकीय स्कूलों में भर्ती में गड़बड़ी, सीईओ की मंजूरी के बिना 8 लोगों का चयन

Next Post

उत्तरकाशी : सिलक्यारा-बड़कोट टनल में कंक्रीट का हिस्सा गिरा, एक मजदूर की मौत

Next Post
उत्तरकाशी : सिलक्यारा-बड़कोट टनल में कंक्रीट का हिस्सा गिरा, एक मजदूर की मौत

उत्तरकाशी : सिलक्यारा-बड़कोट टनल में कंक्रीट का हिस्सा गिरा, एक मजदूर की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल या रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

बड़ी खबर : केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल या रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

1 year ago
मौसम अपडेट : बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क

मौसम अपडेट : बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क

6 months ago
बड़ी खबर : दून अस्पताल के बाहर फायरिंग करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

बड़ी खबर : माता-पिता की डांट से नाराज बच्ची ने गाड़ियों के आगे कूद कर जान देने की करी कोशिश

10 months ago
ऋषिकेश : शराब के ठेके के पास युवक की हत्या, पब्लिक ने शव को रखकर किया बदरीनाथ हाईवे जाम

ऋषिकेश : शराब के ठेके के पास युवक की हत्या, पब्लिक ने शव को रखकर किया बदरीनाथ हाईवे जाम

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, चेतावनी जारी
  • बड़ी खबर : उत्तराखंड और हिमाचल में बनी दो दवाएं मानकों पर फेल, औषधि विभाग करेगा कार्रवाई

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

September 3, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, चेतावनी जारी

September 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.