Monday, October 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

बड़ी खबर : श्रीनगर में गहरा पेयजल संकट

May 22, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : श्रीनगर में गहरा पेयजल संकट
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे लोग, प्राकृतिक स्रोतों और टैंकरों पर बढ़ी निर्भरता

Related posts

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

October 12, 2026
गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

October 11, 2026

श्रीनगर गढ़वाल। शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। पहले पेयजल टैंकों की सफाई और अब बिजली की लो वोल्टेज समस्या के कारण नगर के कई इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। भीषण गर्मी के बीच लोग सुबह-शाम खाली बर्तन लेकर प्राकृतिक जल स्रोतों, सार्वजनिक नलों और पानी के टैंकरों की ओर दौड़ते नजर आ रहे हैं। पानी की अनियमित आपूर्ति से लोगों की दैनिक दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

दरअसल, पिछले दिनों शहर में गंदे पानी की शिकायतें सामने आने के बाद जल संस्थान द्वारा पेयजल टैंकों की सफाई का कार्य शुरू कराया गया। एक टैंक की सफाई पूरी हो गई थी, लेकिन इसी बीच बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावित कर दिया। परिणामस्वरूप नगर के कई क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

लोगों का कहना है कि सुबह से देर शाम तक पानी का इंतजार करना पड़ रहा है, मजबूरी में लोग प्राकृतिक जल स्रोतों, पानी के टैंकरों से पानी भरने को विवश हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

गुरुवार को जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल ने बताया कि दो पेयजल टैंकों में से एक की सफाई पूरी कर ली गई है। दूसरे टैंक की सफाई फिलहाल इसलिए नहीं करवाई जा रही क्योंकि उससे पौड़ी क्षेत्र तक भी पानी की सप्लाई होती है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण भी जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जल संस्थान से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिल सके।

 

यहां बता दें कि पेयजल योजना मुख्यमंत्री के अधीन है।

 

Previous Post

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बंपर तबादले, देखें लिस्ट

Next Post

अजब गजब : आखिर क्या है कॉकरोच पार्टी और क्यों जुड़ रहे युवा

Next Post
अजब गजब : आखिर क्या है कॉकरोच पार्टी और क्यों जुड़ रहे युवा

अजब गजब : आखिर क्या है कॉकरोच पार्टी और क्यों जुड़ रहे युवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

।हादसा: आकाशीय बिजली के कहर ने लील ली 400 बकरियां की जान

।हादसा: आकाशीय बिजली के कहर ने लील ली 400 बकरियां की जान

3 years ago
सराहनीय : पिता की मौत के बाद थाम लिया था टैक्सी का स्टेयरिंग, महिला टैक्सी चालक के तौर पर सानिया राणा ने बनाई अलग पहचान

सराहनीय : पिता की मौत के बाद थाम लिया था टैक्सी का स्टेयरिंग, महिला टैक्सी चालक के तौर पर सानिया राणा ने बनाई अलग पहचान

5 months ago
उत्तराखंड सरकार के इस जनपद में चला रहा है सेक्स रैकेट

उत्तराखंड सरकार के इस जनपद में चला रहा है सेक्स रैकेट

7 months ago
वारदात : मोबाइल फोन के लिए किराएदार के बेटे ने ही किया मकान मालिक के घर में हाथ साफ, चार लाख के जेवरात बरामद

वारदात : मोबाइल फोन के लिए किराएदार के बेटे ने ही किया मकान मालिक के घर में हाथ साफ, चार लाख के जेवरात बरामद

2 weeks ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें
  • ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में अग्निवीरों को समूह ‘ग’ से 10% आरक्षण देने सहित इन 13 मुद्दों पर लगी मुहर
  • आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें

रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें

October 12, 2026
ब्रेकिंग : हरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, गैरसैंण में विधानसभा सत्र सहित इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में अग्निवीरों को समूह ‘ग’ से 10% आरक्षण देने सहित इन 13 मुद्दों पर लगी मुहर

October 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.