Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

हनीट्रैप : महिलाओं के जरिए लूट, डकैती और ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

March 16, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
हनीट्रैप : महिलाओं के जरिए लूट, डकैती और ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने “अपराध मुक्त देवभूमि” के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं के जरिए हनीट्रैप कर लूट, डकैती और ब्लैकमेल की वारदातों को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने इस गिरोह के छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह महिलाओं के माध्यम से लोगों को फोन कर अपने जाल में फंसाता था और फिर सुनसान स्थान पर बुलाकर उन्हें बंधक बनाकर मारपीट करते हुए लूटपाट करता था। इतना ही नहीं, आरोपी पीड़ितों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर बड़ी रकम की फिरौती भी मांगते थे। घटना 14 मार्च 2026 की रात की है, जब पीड़ित को महिलाओं ने फोन पर मीठी-मीठी बातों में फंसाकर मिलने के बहाने नानकमत्ता क्षेत्र के मच्छी झाला इलाके में बुलाया। जैसे ही पीड़ित अपनी हुंडई आई-10 कार से वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे गिरोह के सदस्यों ने उसे घेर लिया और कार से उतारकर भड़ाभुड़िया स्थित एक मकान में बंधक बना लिया। वहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने पीड़ित से नगदी, सोने की अंगूठी, दस्तावेज और उसकी कार भी लूट ली और फरार हो गए।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

कार्रवाई करते हुए 15 मार्च को मुखबिर की सूचना पर डैम बंदे क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान सामने से आती एक हुंडई आई-10 कार को रोककर जांच की गई, जिसमें दो पुरुष तारा सिंह, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू और दो महिलाएं गुरमीत कौर, सीमा कौर सवार थे। पीड़ित द्वारा
पहचान करने पर चारों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बाद में दो अन्य
आरोपियों रमन सिंह, गुरविन्दर सिंह उर्फ डिम्पल को भी नानकमत्ता के वाटर स्पोर्ट्स क्षेत्र के पास से
मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई हुंडई आई-10 कार,
करीब 9750 रुपये नकद, सोने की अंगूठी, एटीएम कार्ड,दस्तावेज, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त
मोटरसाइकिल बरामद की है। घटनास्थल पर फोरेंसिक
टीम ने पहुंचकर साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। पुलिस जांच
में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर
पर सक्रिय था और इसके कई सदस्यों पर उत्तर प्रदेश और
उत्तराखंड में लूट, डकैती, अवैध शराब, अवैध हथियार और एनडीपीएस एक्ट समेत कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह का मुख्य आरोपी तारा सिंह
कोतवाली नानकमत्ता का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है,
जिस पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति
के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस
अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।

Previous Post

सनसनी : खंडहर में मिला महिला का शव

Next Post

बड़ी खबर : 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Next Post
बड़ी खबर : 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

बड़ी खबर : 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड न्यूज : राज्य आन्दोलनकारी कमल पंत बने यूकेडी दिव्यांग प्रकोष्ठ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष

गुड न्यूज : राज्य आन्दोलनकारी कमल पंत बने यूकेडी दिव्यांग प्रकोष्ठ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष

6 months ago
ब्रेकिंग : यात्रियों को लेकर आ रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

ऑपरेशन सिंदूर : रोकी गई चारधाम हेलीकाप्टर सेवाएं

1 year ago
पंचायत चुनाव : यहां कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

पंचायत चुनाव : यहां कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

1 year ago
सराहनीय ; 3019 चयनित नर्सिंग अधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण सहित अन्य का किया आभार

सराहनीय ; 3019 चयनित नर्सिंग अधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण सहित अन्य का किया आभार

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट
  • चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत
  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

August 14, 2026
चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.