Friday, May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : गैस का बड़ा संकट, होटल कारोबार ठप

March 12, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : गैस का बड़ा संकट, होटल कारोबार ठप
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने से शहर का स्ट्रीट फूड और होटल-रेस्टोरेंट कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सिलेंडर न मिलने से होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने अपने मेनू कार्ड से लगभग 70 प्रतिशत फूड आइटम हटा दिए हैं, वहीं सैकड़ों ठेले-फड़ भी बंद हो गए हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

हल्द्वानी नगर निगम के अनुसार शहर में 1873 स्ट्रीट वेंडर्स पंजीकृत हैं, जबकि वास्तविक संख्या चार हजार से अधिक बताई जाती है। इनमें से करीब 1200 वेंडर्स स्ट्रीट फूड परोसते हैं। मंगलवार से व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने के कारण इन वेंडर्स का कामकाज प्रभावित हो गया है। निगम ने भी सभी स्ट्रीट वेंडर्स को घर से तैयार भोजन लाकर बेचने के निर्देश दिए हैं और ठेलों पर खाना बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्ट्रीट फूड विक्रेता हरीश बिष्ट और मोहन चंद्र भट्ट ने बताया कि व्यावसायिक सिलेंडर न मिलने के कारण बुधवार को पांच सौ से अधिक ठेले वालों को अपना कारोबार बंद करना पड़ा।

फूड कोर्ट और चौपाटी भी सूनी –
नगर निगम की पहल पर हाल के दिनों में शहर के कई निजी भूखंडों पर चौपाटी और फूड कोर्ट विकसित किए गए थे, जहां बड़ी संख्या में वेंडर्स भोजन परोसते थे। हल्द्वानी से काठगोदाम तक इन स्थानों पर पहले काफी चहल-पहल रहती थी, लेकिन बुधवार शाम अधिकांश चौपाटी और फूड कोर्ट में खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेले बंद मिले।

होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की बढ़ी परेशानी

व्यावसायिक सिलेंडर की कमी से होटल और रेस्तरां संचालक भी परेशान हैं। गैस खत्म होने के कारण उन्होंने अपने मेनू से मोमो, चाइनीज फूड समेत लगभग 70 प्रतिशत आइटम हटा दिए हैं। संचालकों का कहना है कि इन व्यंजनों को बनाने के लिए तेज आंच की जरूरत होती है, जो इंडक्शन या माइक्रोवेव में संभव नहीं है। डीजल बर्नर पर इन्हें बनाने से लागत काफी बढ़ जाती है। स्थिति से निपटने के लिए कई होटल संचालक तंदूर की संख्या बढ़ा रहे हैं, जबकि कुछ लोग इंडक्शन चूल्हा, माइक्रोवेव और डीजल बर्नर का सहारा ले रहे हैं।

निगम का निर्देश –
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति बंद होने के बाद सभी स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को घर से खाना बनाकर लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन दुकानदारों के पास कुकिंग गैस उपलब्ध नहीं है, उन्हें फिलहाल अपनी दुकान बंद रखनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सिलेंडरों की आपूर्ति बहाल होते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Previous Post

देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस

Next Post

गैरसैंण : बजट सत्र में कांग्रेस विधायकों का जमकर हंगामा

Next Post
गैरसैंण : बजट सत्र में कांग्रेस विधायकों का जमकर हंगामा

गैरसैंण : बजट सत्र में कांग्रेस विधायकों का जमकर हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Could Cristiano Ronaldo really be about to leave Real Madrid?

4 years ago
बड़ी खबर : मनोज रावत नहीं हैं बद्रीनाथ सीट से दावेदार

बड़ी खबर : मनोज रावत नहीं हैं बद्रीनाथ सीट से दावेदार

2 years ago
ऋषिकेश : भाजपा की रैली में निर्दलीय मास्टर जी के नारे लगाए इस नारी ने, देखें वीडियो 

ऋषिकेश : भाजपा की रैली में निर्दलीय मास्टर जी के नारे लगाए इस नारी ने, देखें वीडियो 

1 year ago
दुखद:चिप्स खाने से हुई छात्रा की मौत पर प्रिंसिपल ने कहा ………

दुखद:चिप्स खाने से हुई छात्रा की मौत पर प्रिंसिपल ने कहा ………

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • केदारनाथ : सोनप्रयाग में नेपाली के कब्जे से बरामद की गई अवैध शराब
  • गुड न्यूज : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर की वैज्ञानिक को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, एससीआई रैंक ग्लोबल रजिस्ट्री 2025 में बनाई जगह
  • पौड़ी : युवती प्रधान का हाथ खींचना 75 वर्षीय बुजुर्ग को पड़ा मंहगा, युवा महिला प्रधान से बुजुर्ग मांगी ने माफी, समझिए मामला

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

केदारनाथ : सोनप्रयाग में नेपाली के कब्जे से बरामद की गई अवैध शराब

केदारनाथ : सोनप्रयाग में नेपाली के कब्जे से बरामद की गई अवैध शराब

May 15, 2026
गुड न्यूज : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर की वैज्ञानिक को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, एससीआई रैंक ग्लोबल रजिस्ट्री 2025 में बनाई जगह

गुड न्यूज : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर की वैज्ञानिक को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, एससीआई रैंक ग्लोबल रजिस्ट्री 2025 में बनाई जगह

May 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.