Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

उत्तराखंड : 21 दिन की बच्ची की हत्या के मामले में मां पर मुकदमा दर्ज

February 26, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
उत्तराखंड : 21 दिन की बच्ची की हत्या के मामले में मां पर मुकदमा दर्ज
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

बागेश्वर। उत्तराखंड के पर्वतीय जिले बागेश्वर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव में 21 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने उसकी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी की रात परिजन बच्ची को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान चिकित्सकों को बच्ची के गले पर संदिग्ध निशान दिखाई दिए। मामला संदिग्ध लगने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची की मौत प्राकृतिक नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक, गर्दन पर गंभीर चोट के कारण उसकी जान गई। चिकित्सकीय राय के आधार पर यह आशंका जताई गई कि बच्ची का गला दबाया गया या गर्दन मरोड़ी गई हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी।

मृत बच्ची के दादा केशर सिंह कोरंगा ने अपनी बहू दीपा देवी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य एक विवाह समारोह में गए हुए थे और उसी दौरान बच्ची की हत्या की गई।

परिजनों के अनुसार, बहू और सास-ससुर के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया गया कि इस संबंध में पूर्व में पुलिस हेल्पलाइन स्तर पर काउंसलिंग भी कराई गई थी।

मामले ने नया मोड़ तब लिया जब आरोपी महिला ने भी अपने सास-ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। सूत्रों के मुताबिक, महिला पक्ष की ओर से भी क्रॉस एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंचने की तैयारी में हैं।

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि महिला की शादी प्रेम विवाह थी और उसका पति विदेश में निजी नौकरी करता है। पति की गैरमौजूदगी में घर के भीतर विवाद बढ़ते रहे, जो अब इस भयावह अंजाम तक पहुंच गए।

बैजनाथ थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि दादा की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। 21 दिन की मासूम की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब अब पुलिस जांच से ही सामने आएगा।

Previous Post

राजनीति : नहीं थम रहा चैंपियन का डांस पार्टी विवाद, अब गणेश गोदियाल ने कही यह बड़ी बात

Next Post

अजब-गजब : पांच रुपये के चक्कर मे कटा 2 हजार का जुर्माना

Next Post
अजब-गजब : पांच रुपये के चक्कर मे कटा 2 हजार का जुर्माना

अजब-गजब : पांच रुपये के चक्कर मे कटा 2 हजार का जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हादसा : पहाड़ी का पत्थर गिरने से ड्यूटी पर तैनात  हेड कांस्टेबल की मौत

हादसा : पहाड़ी का पत्थर गिरने से ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की मौत

3 years ago
नियुक्ति : –  1377 नर्सिंग अधिकारी शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे

नियुक्ति : – 1377 नर्सिंग अधिकारी शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे

3 years ago
बड़ी खबर:आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिल रहे हैं सड़े और कीड़े लगे अंडे

बड़ी खबर:आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिल रहे हैं सड़े और कीड़े लगे अंडे

3 years ago
गुड न्यूज : अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर मिलेंगे 1 लाख रुपए

गुड न्यूज : अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर मिलेंगे 1 लाख रुपए

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट
  • चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत
  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

August 14, 2026
चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.