Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

शर्मनाक : चलती कार में युवती के साथ किया दुष्कर्म, सड़क पर घूमता रहा वाहन

January 29, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
शर्मनाक : चलती कार में युवती के साथ किया दुष्कर्म, सड़क पर घूमता रहा वाहन
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल क्षेत्र में चलती कार में युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती अपने घर से फैक्ट्री में काम करने के लिए निकली थी। तभी आरोपियों ने उसे फैक्ट्री तक छोड़ने का झांसा देते हुए कार में बैठा लिया, फिर उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

ड्यूटी के लिए घर से निकली थी युवती
पुलिस के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को एक तहरीर सौंपी थी। जिसमें युवती ने बताया कि बीती 25 जनवरी की सुबह वो सिडकुल स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। पहले वो शिव मंदिर के पास ऑटो (टैंपो) के लिए रुकी, लेकिन काफी देर तक शिव मंदिर के पास ऑटो न मिलने पर वो पैदल रविदास मंदिर से अटरिया रोड की ओर निकली।

इसी दौरान कार संख्या UK 06 TA 8429 आकर रुकी। कार सवार दो युवकों ने उसे सिडकुल छोड़ने का झांसा दिया। आरोप है कि दोनों युवक पीड़िता को सिडकुल क्षेत्र में इधर-उधर घुमाते रहे। विरोध करने पर एक आरोपी ने चलती गाड़ी में पीछे की सीट में आकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, फिर उसे सिडकुल क्षेत्र में छोड़ कर फरार हो गए।

इसके बाद युवती ट्रांजिट कैंप थाने पहुंची और आपबीती बताई। जिसके बाद ट्रांजिट कैंप पुलिस ने युवती की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो टीम को अहम सुराग हाथ लगे। इसी कड़ी में 27 जनवरी की रात दोनों आरोपियों को ट्रांजिट थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने परशुराम चौक से सिडकुल जाने वाली रोड पर एक फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

Previous Post

विश्लेषण : सात बार विधायक और छह बार उप मुख्यमंत्री रहे अजीत पवार अकूत संपत्ति के मालिक थे

Next Post

ऋषिकेश : सब रजिस्ट्रार ऑफिस में डीएम का छापा, करोड़ों का स्टाम्प घोटाला उजागर

Next Post
ऋषिकेश : सब रजिस्ट्रार ऑफिस में डीएम का छापा, करोड़ों का स्टाम्प घोटाला उजागर

ऋषिकेश : सब रजिस्ट्रार ऑफिस में डीएम का छापा, करोड़ों का स्टाम्प घोटाला उजागर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

वहशीपन :- 90 साल की वृद्धा से चाकू‌ की नोक पर बलात्कार

वहशीपन :- 90 साल की वृद्धा से चाकू‌ की नोक पर बलात्कार

3 years ago
फर्जीवाड़ा : चाय बागान की जमीन खुर्द-बुर्द करने के आरोप में दो गिरफ्तार

फर्जीवाड़ा : चाय बागान की जमीन खुर्द-बुर्द करने के आरोप में दो गिरफ्तार

3 years ago
मौसम अपडेट : चमोली में कड़ाके की ठंड, इन जगहों पर -10 डिग्री टेंपरेचर, जम चुके झरने और तालाब

मौसम अपडेट : चमोली में कड़ाके की ठंड, इन जगहों पर -10 डिग्री टेंपरेचर, जम चुके झरने और तालाब

8 months ago
बिगड़े बोल : राज बब्बर का बयान “सिंधिया के महल को चौपाटी बना देंगे” अगर……

बिगड़े बोल : राज बब्बर का बयान “सिंधिया के महल को चौपाटी बना देंगे” अगर……

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.